एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम धामी का डबल तोहफा, महिला आरक्षण के बाद अब महिला नीति लाने की तैयारी, जानें मुख्य बातें

Women Policy: उत्तराखंड में महिला नीति को लेकर महिला आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है. 8 दिसंबर को शासन के साथ बैठक कर महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाएगा और शासन को सौंप दिया जाएगा.

Uttarakhand Women Policy: महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण के बाद अब राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है, इसके लिए एक महिला नीति बनाने की तैयारी है. राज्य महिला आयोग द्वारा इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. तमाम संस्थाओं, जनप्रतिनिधि और महिलाओं से इस मामले पर सुझाव लिए जा चुके हैं और शासन की अनुमति के बाद इसका एक ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपा जाएगा. जिसमें महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उन्नयन पर विशेष जोर देने कोशिश है. 
 
राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं के लिए प्रदेश की धामी सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. महिला आरक्षण देने के बाद सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए अलग नीति बनाने का फैसला किया है. महिला आयोग द्वारा इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं. प्रदेश में तकरीबन 49 लाख महिलाएं हैं, जो प्रदेश की आधी आबादी को कवर करती हैं. महिलाओं को उत्तराखंड की रीड भी माना जाता है, लेकिन प्रदेश में महिलाओं पर उत्पीड़न, अत्याचार और अन्य घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इन्हीं घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकार ने महिला नीति बनाने का फैसला लिया है.
 
महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार
महिलाओं के लिए अलग नीति बनाने की जिम्मेदारी महिला आयोग को दी गई है. इसके लिए आयोगी तरफ से भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. महिला नीति बनाने के लिए आयोग द्वारा तमाम लोगों से सुझाव लिए चुके हैं और उसका ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है. 8 दिसंबर को शासन के साथ बैठक कर महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया जाएगा और यह शासन को सौंप दिया जाएगा. 
 
जानिए महिला नीति की प्रमुख बातें
- महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए नीति में प्रावधान होगा.
- राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाने पर जोर दिया जाएगा. 
- महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानूनों का प्रावधान होगा.
- लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर निगरानी की जाएगी.
- मूल्यांकन और डाटा सिस्टम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत किया जाएगा.
- महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.
 
उत्तराखंड में जल्द लागू होगी महिला नीति
महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य का भी कहना है कि महिला आरक्षण के बाद प्रदेश में जल्द महिला नीति लागू की जाएगी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी भूमिका निभाएगी. प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों और पर्वतीय जिलों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला नीति में प्रावधान किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला आयोग सभी तैयारी कर चुका है. शासन से फाइनल बातचीत कर प्रदेश में जल्द ही महिला नीति लागू कर दी जाएगी. 
 
राज्य गठन के 22 साल बाद भी उत्तराखंड में अलग से महिला नीति नहीं बन पाई थी, लेकिन अंकिता भंडारी मर्डर केस के बाद प्रदेश भर में महिलाओं के लिए अलग से नीति बनाने की आवाज में उठने लगी. इसके बाद राज्य सरकार ने महिला नीति बनाने का फैसला लिया, जिससे महिला आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त हो सके. वहीं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और गैरकानूनी घटनाओं को रोकने के लिए भी नीति में कड़े कानूनों का प्रावधान हो सके.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget