एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- कोई नहीं रोक पाएगा BJP का रथ

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में इस बार भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा और "डबल इंजन की सरकार" बनेगी. सीएम धामी ने UCC पर भी बात रखी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली में इस बार भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक पाएगा और "डबल इंजन की सरकार" बनेगी. पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और अब यह बदलाव मूर्त रूप धारण करके रहेगा.

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में भी शामिल हैं. उन्होंने दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की है. धामी ने देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी. वहां के लोग भी भाजपा के विकास कार्यों को देख रहे हैं.

दिल्ली में आप और भाजपा आमने-सामने
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान है. जिनके नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी. इससे पहले दिल्ली में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है. यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और विपक्षी भाजपा के बीच माना जा रहा है. कांग्रेस तीसरी बड़ी पार्टी है. चुनाव प्रचार के लिए सभी दलों के नेता जनता के बीच में जाकर कई लुभावने वादे कर रहे हैं.

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में पूछे जाने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दिशा में सभी कार्य पूरे कर लिए गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट ने 20 जनवरी को हुई बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए नियमावली को मंजूरी दी थी. मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने जो भी वादा किया था, उसे पूरा किया है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमारी सरकार बनने के बाद यही प्राथमिकता थी कि हम सबसे पहले यहां यूसीसी लागू करें और इस दिशा में अब हम अपने कदम आगे बढ़ा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- कुख्यात बदमाशों के एनकाउंटर करने के लिए गाजियाबाद के 6 पुलिसवालों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget