एक्सप्लोरर

कुख्यात बदमाशों के एनकाउंटर करने के लिए गाजियाबाद के 6 पुलिसवालों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड

UP News: गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद में चार पुलिसकर्मियों को गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजे जाने की घोषणा हुई है. बिल्लू दुजाना और राकेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाशों के आंतक को खत्म किया.

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गणतंत्र दिवस पर चार पुलिसकर्मी गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजे जाने की घोषणा हुई है. वही इस मामले में शामिल दो आईपीएस जो उस समय गाजियाबाद में तैनात थे उनको भी अवार्ड की घोषणा हुई है. इनमें एक एसीपी, एक इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल है. चारों पुलिसकर्मी दो बदमाशों के उस फूल एनकाउंटर में शामिल थे जो निर्मम तरीके से हत्या किया करते थे. इन दोनों बदमाशों का एनकाउंटर मई 2022 में हुआ था. एक बदमाश जहां गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाने में पुलिस की गोली से मारा गया था तो वहीं दूसरा इंदिरापुरम में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. इस मुठभेड़ में तत्कालीन एसपी सिटी और एसीपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली भी लगी थी.

गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद में चार पुलिसकर्मियों को गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजे जाने की घोषणा हुई है. गैलंट्री अवॉर्ड पाने वालों में गाजियाबाद में एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल सिद्दीकी हेड कांस्टेबल संदीप और हेड कांस्टेबल नीरज है. साथ ही उस दौरान गाजियाबाद में एसपी सिटी रहे आईपीएस निपुण अग्रवाल जो इस समय डीसीपी लखनऊ है उनका नाम भी इस लिस्ट में है. गाजियाबाद में 28 मई 2022 को दो कुख्यात हत्यारो का एनकाउंटर हुआ था. इसमें एक लाख का इनामी बिल्लू दुजाना और 50000 का इनामी राकेश था. एक लाख के इनामी बिल्लू दुजाना का एनकाउंटर थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हुआ था जिसमें इंस्पेक्टर अब्दुल सिद्दीकी और हेड कांस्टेबल संदीप शामिल थे. 

6 पुलिसवालों को मिलेगा गैलंट्री अवॉर्ड
इस टीम को तत्कालीन एसपी क्राइम आईपीएस दीक्षा शर्मा ने लीड किया था. वहीं 50000 हजार के इनामी बदमाश राकेश का एनकाउंटर थाना मधुबन बापू धाम क्षेत्र में हुआ था, जिसमें तत्कालीन एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने टीम को लीड किया था. टीम में एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल नीरज शामिल थे. इस मुठभेड़ के दौरान तत्कालीन एसपी सिटी निपुण अग्रवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट में एक तो वही एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में दो गोली लगी थी. इन 06 की बहादुरी को देखते हुए इनको गैलंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है. बिल्लू दुजाना और राकेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश थे. इन पर कई संगीन मुकदमे दर्ज थे. एनकाउंटर से कुछ दिन पहले ही इन्होंने वेव सिटी में डबल मर्डर को अंजाम दिया था.

यह भी पढ़ें- कानपुर DM को ऑटो ड्राइवर ने पत्र लिखा, मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- पुलिस के व्यवहार से परेशान हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget