एक्सप्लोरर

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान 80 तीर्थयात्रियों की मौत, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से गई जान

Uttarakhand: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 80 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में वृद्ध और पूर्व बीमारी से गृसित लोग शामिल हैं. सबसे अधिक मौतें स्वास्थ्य संबंधी कारणों से हुईं.

Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा को शुरू हुए लगभग एक महीने से अधिक का समय हो चुका है. इस बीच लाखों की संख्या में चारधाम यात्रा करने पहुंच चुके हैं. चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 80 तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है, इनमें से 71यात्रियों की मौत स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते हुई है. मरने वालों में कई बुजुर्ग और पूर्व से बीमार यात्री थे जिनकी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री रही है.

आंकड़ों के अनुसार यात्रा के शुरू होने के 36 दिनों में लगभग 80 यात्रियों की मौत हुई है लेकिन इनमें अधिकतर पूर्व से बीमार यात्री शामिल है. इनमें से सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ धाम में हुई हैं, इन मौतों एक बड़ा कारण Altitude Sickness (ऊंचाई से बीमारी) माना जा रहा है इस बीमारी को ऊंचाई पर होने वाली बीमारी भी कह सकते है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है

क्या होता है Altitude Sickness?
Altitude Sickness एक ऐसी शारीरिक स्थिति है जो अधिक ऊंचाई पर जाने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण उत्पन्न होती है. जैसे-जैसे व्यक्ति ऊंचे स्थान पर चढ़ता है, हवा का दबाव और उसमें मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा घटती जाती है. इससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और सांस लेने में कठिनाई होने लगती है,यह बीमारी उन लोगों को अधिक प्रभावित करती है जो खास कर मैदानी इलाकों में रहते हैं और ऊंचाई पर रहना उनके शरीर के लिए नया अनुभव होता है.

आंकड़ों के मुताबिक, चारधाम यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ धाम में 34, बदरीनाथ धाम में 16, यमुनोत्री धाम में 12, गंगोत्री धाम में 9 मौते हुई हैं. वहीं इसके अलावा 9 यात्रियों की मौत अन्य कारणों से हुई है. हालांकि, राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इस वर्ष चिकित्सा सुविधाएं पहले से बेहतर हैं, लेकिन इसके बावजूद 50 वर्ष से ऊपर के कई श्रद्धालु बिना जरूरी स्वास्थ्य जांच के यात्रा पर निकल पड़ते हैं, जिससे घटनाएं बढ़ती जा रही हैं.

क्या है इस बीमारी के लक्षण
Altitude Sickness के लक्षण व्यक्ति विशेष की सहनशक्ति, आयु और चढ़ाई की गति पर निर्भर करते हैं. आमतौर पर इसके लक्षण ऊंचाई पर पहुंचने के पहले या दूसरे दिन दिखने लगते हैं. इस बीमारी के कुछ सामान्य कारण हैं जैसे सिरदर्द, मतली और उल्टी, भूख न लगना, नींद न आना, थकान और कमजोरी, चक्कर आना और सांस लेने में परेशानी शामिल है.

क्यों होता है Altitude Sickness
जब कोई व्यक्ति समुद्र तल से ऊपर 8 हजार फीट या उससे अधिक ऊंचाई पर तेजी से चढ़ाई करता है, तो वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम हो जाती है. शरीर को ऊंचाई के साथ तालमेल बैठाने में समय चाहिए, लेकिन जब यह प्रक्रिया तेजी से होती है, तो शरीर ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करता है और लक्षण प्रकट होने लगते हैं

इस बीमारी की चपेट में सब से अधिक 50 साल से ऊपर के लोग आते है जैसे पहले से हृदय या श्वास रोग से पीड़ित,उच्च रक्तचाप या मधुमेह के रोगी,जो पहली बार ऊंचाई वाले इलाके में जा रहे हैं,अत्यधिक मोटापे या शारीरिक कमजोरी वाले लोग शामिल है.

इस बीमारी के कुछ उपाय भी है जिनसे आप खुद को सुरक्षित रख सकते है-

1- धीरे-धीरे चढ़ाई करें हर दिन 300-500 मीटर से अधिक की चढ़ाई न करें.
2- शरीर को अनुकूल बनाने दें ऊंचाई पर पहुंचने के बाद कुछ समय आराम करें, ताकि शरीर को वातावरण से तालमेल बिठाने का समय मिले.
3- पर्याप्त पानी पिएं डिहाइड्रेशन से बचें, जिससे शरीर की क्षमता बेहतर बनी रहती है.
4- भारी भोजन से परहेज करें हल्का और सुपाच्य भोजन लें.
5- स्वास्थ्य जांच करवाएं यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह और स्वास्थ्य परीक्षण कराएं.
6- लक्षण दिखने पर तुरंत नीचे उतरें यदि कोई भी गंभीर लक्षण दिखे, तो बिना देरी के नीचे की ओर लौटना ही सबसे बेहतर विकल्प है.

चारधाम यात्रा एक पवित्र और आध्यात्मिक अनुभव है, लेकिन इसे पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए. Altitude Sickness एक ऐसी सच्चाई है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, सरकार और स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तीर्थयात्रियों को भी चाहिए कि वे अपनी सेहत को प्राथमिकता दें. धार्मिक आस्था ज़रूरी है, लेकिन उससे भी ज़रूरी है स्वस्थ शरीर इसलिए तैयारी के साथ यात्रा करें और सुरक्षित रहें.

ये भी पढ़ें: गौरव गर्ग के साथ मारपीट के आरोपी योगेंद्र मिश्र सस्पेंड, पश्चिम बंगाल-सिक्किम मुख्यालय से संबद्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
राहुल गांधी के खिलाफ संजय सिंह के बयान पर सपा ने दिया जवाब, कहा- अखिलेश यादव हमेशा से...
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
महोबा के पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सजायाफ्ता बुजुर्ग ने भांजे को फंसाने के लिए की थी हत्या
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget