एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यालय में जश्न का माहौल, मिठाइयां बांट रहे हैं समर्थक

त्रिवेंद्र रावत के समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है. उनके कार्यालय में भी मिठाइयां बांटी गई है. वहीं उत्तराखंड में सीएम बदलने के बाद अब बीजेपी विधायकों की नाराजगी सामने आने लगी है.

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में सियासी उठापटक के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यालय में जश्न का माहौल है. त्रिवेंद्र रावत के समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है. उनके कार्यालय में भी मिठाइयां बांटी गई है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को संबैधानिक संकट की वजह से इस्तीफा देना पड़ा. पूर्व सीएम ने कहा कि अब विधायकों में से ही सीएम होगा. जो परिस्थिति है उसमें यही मुमकिन है अन्यथा चुनाव में जाएं.

विधायक की नाराजगी आई सामने

वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को बदलने के बाद अब बीजेपी विधायकों की नाराजगी सामने आने लगी है. राजपुर से बीजेपी विधायक खजान दास ने मुख्यमंत्री को बदलने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने 2014 के लोकसभा चुनावों में पांचों सीटें बीजेपी के खाते में डाली. 2017 के विधानसभा चुनाव में 57 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनाई और अब बार-बार इस तरह से सीएम बदलना ठीक नहीं है. इससे कार्यकर्ता भी नाराज हैं और यह प्रदेश की जनता के साथ भी धोखा है.

विधयाक विनोद चमोली ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है. इसमें कार्यकर्ताओं और जनता की नाराजगी वाली कोई बात नहीं  होनी चाहिए क्योंकि बीजेपी के पास इतने कार्यकर्ता हैं कि हर 10 दिन में सीएम बदला जा सकता है.

बता दें कि भाजपा में नए मुख्यमंत्री पद के लिए माथापच्ची का दौर जारी है. दिल्ली से लेकर देहरादून तक चर्चाएं हैं कि उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? 115 दिन मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत को अचानक इस्तीफा देना पड़ा, हालांकि इसे संवैधानिक संकट की वजह बताया जा रहा है, लेकिन इसके पीछे कुछ राजनीतिक घटनाक्रम भी हो सकता है. अब सभी के जहन में ये सवाल है कि उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री कौन होगा?

इन विधायकों के नाम की चर्चा  

भाजपा यदि विधायकों में से सीएम चुनती है तो माना जा रहा है कि सतपाल महाराज, पुष्कर सिंह धामी, विशन सिंह चुफाल और धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे है. लेकिन इसके साथ ही भाजपा को जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी साधना होगा यदि भाजपा ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेलती है तो उसके लिए कुमाऊं से बंशीधर भगत और ठाकुर चेहरा बिशन सिंह चुफाल हो सकते है ,तो वही गढ़वाल से ठाकुर चेहरे के तौर पर सतपाल महाराज और धन सिंह रावत भी प्रबल दावेदारों में है.

सांसदों के नाम भी आए चर्चा में 

इन सब के बीच नई चर्चाएं अब सांसदों में से भी मुख्यमंत्री बनने को लेकर शुरू हो गई हैं.खबर यह भी चल रही है कि भाजपा 2022 के चुनावों के मद्देनजर किसी सांसद के बड़े चेहरे पर भी दांव खेल सकती है, सांसदों में अनिल बलूनी, रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए भी चर्चा में है.

यह भी पढ़ें-

UP Zila Panchayat Chunav: बलिया में पकड़े गए फर्जी वोटर, चंदौली में सपा के पूर्व सांसद ने सदस्यों के पैर छुए, जानें- अन्य जिलों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget