एक्सप्लोरर

18 फरवरी से शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, तैयारियों में जुटी सरकार

Dehradun News: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर भाजपा विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक कल आयोजित होगी. जिसमें बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा.

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी यानी मंगलवार से शुरू होने जा रहा है. इसे लेकर राज्य सरकार और भाजपा संगठन की तैयारियां तेज हो गई हैं. संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के अभिभाषण के बाद भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में सदन के संचालन और आगामी बजट सत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी.

संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विधानमंडल दल की बैठक के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सहित सभी विधायक बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा के बजट सत्र को सुचारू रूप से चलाने और सरकार की नीतियों को प्रभावी तरीके से सदन में प्रस्तुत करने पर मंथन करना होगा. इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से बजट सत्र के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं और कार्यसूची को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. सदन में विपक्ष की ओर से उठाए जा सकने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी और उनके जवाब की रणनीति तैयार की जाएगी. सरकार की योजनाओं, नीतियों और प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा होगी. सरकार किन-किन विधेयकों को इस सत्र में पेश करेगी, इस पर भी निर्णय लिया जाएगा.

बैठक में सभी विधायकों से मौजूद रहने की अपील
प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सभी विधायकों से अनुरोध किया गया है कि वे विधानमंडल दल की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें. उन्होंने कहा, "यह बैठक विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर बेहद महत्वपूर्ण है. सभी विधायकों से निवेदन किया गया है कि वे इसमें शामिल हों ताकि सरकार की नीतियों और योजनाओं पर एकमत होकर सदन में चर्चा की जा सके. राज्य सरकार इस बजट सत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नीतियों को प्रस्तुत कर सकती है. इस बार बजट में विशेष रूप से बुनियादी ढांचे, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है. इसके अलावा, राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए नए वित्तीय प्रावधान किए जाने की भी उम्मीद है.

उत्तराखंड में अगले कुछ वर्षों में होने वाले चुनावों को देखते हुए यह बजट सत्र भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है. सरकार चाहती है कि बजट सत्र के दौरान ऐसे फैसले लिए जाएं, जिससे जनता को राहत मिले और पार्टी की लोकप्रियता बढ़े. इसलिए इस बैठक में यह भी तय किया जाएगा कि सरकार की योजनाओं को किस तरह से प्रभावी तरीके से सदन में प्रस्तुत किया जाए.

ये भी पढ़ें: हनुमान जी और महाराजा सुहलदेव पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, कहा- 'नाम लेने से भागता है बुखार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget