एक्सप्लोरर

Uttarakhand Budget 2023: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में इस दिन से होगा शुरू, इन मुद्दों पर धामी सरकार को घेरेगा विपक्ष

Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कई मायनों में सरकार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कई योजनाएं लेकर आएगी और विकास का एजेंडा तय करेगी.

Uttarakhand Budget 2023 News: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 13 मार्च से गैरसैंण में शुरू हो रहा है, जो हंगामेदार होने के आसार हैं. ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद बीजेपी सरकार का गैरसैंण में ये दूसरा सत्र होगा, इससे पहले जब त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था उसी दौरान वहां सत्र हुआ था. इस बार बजट सत्र में खास बात यह है कि सत्र की शुरुआत मुख्यमंत्री के कार्य दिवस सोमवार से हो रही है, जिसको लेकर विपक्ष आक्रामक नजर आ रहा है. 

बता दें कि उत्तराखंड सरकार का वित्तीय वर्ष 23- 24 के लिए बजट सत्र 13 मार्च से शुरू होगा जो 18 मार्च तक चलेगा. सरकार जहां बजट सत्र की तैयारियों में जुटी है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. सरकार का प्रयास है कि जनता के सुझावों से एक अच्छा बजट प्रदेश की जनता के हित में पेश किया जाए, जिसमें सरकार अगले हफ्ते से प्रदेश भर में तमाम बुद्धिजीवी लोगों और आम लोगों से सुझाव लेगी. इसके लिए कई माध्यमों से सुझाव लिए भी जा रहे हैं, वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का कहना है कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने जनता के हित में बजट पेश किया है उसी तरह से राज्य सरकार भी जनता के सुझाव लेकर जनता के हित में बजट पेश करेगी.

इन मुद्दों को लेकर धामी सरकार को घेरेगा विपक्ष

इस बार बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी, ये इसलिए खास है क्योंकि सत्र के दौरान सोमवार के दिन मुख्यमंत्री को अपने विभागों के जवाब देने होते हैं. पिछले कई सालों से ऐसा कोई सत्र नहीं हुआ जिसकी शुरुआत सोमवार से की गई हो. इसको लेकर विपक्ष लंबे समय से आक्रामक भी रहा है, विपक्ष का आरोप रहा है कि सोमवार के दिन सरकार सत्र इसलिए नहीं करती क्योंकि मुख्यमंत्री को अपने विभागों के जवाब देने होते हैं. इस बार ऐसा हो रहा है जब सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी, इसको लेकर विपक्ष आक्रामक है. वहीं विपक्ष ने कई मद्दे तैयार कर लिए हैं, जिसमें अंकिता भंडारी मामला, रोजगार पर हुई लाठीचार्ज, जोशीमठ, जैसे कई मुद्दे को विपक्ष की झोली में है जिनके जरिए सरकार को जमकर घेरा जाएगा.

पुरजोर तरीके से आवाज उठाएगा विपक्ष

विधानसभा का बजट सत्र कई मायनों में सरकार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कई योजनाएं लेकर आएगी और विकास का एजेंडा तय करेगी. वहीं विपक्ष के लिए भी यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि विपक्ष अपनी आवाज को सदन के भीतर पुरजोर तरीके से उठा सकता है. जिस तरह से सत्र की शुरुआत से ही पहले विपक्ष का आक्रामक रूप नजर आ रहा है, उससे साफ संदेश है कि गैरसैंण में विधानसभा का सत्र हंगामेदार होगा.

Ayush Scam: पूर्व मंत्री पर 1.60 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, STF ने पीएस राजकुमार को बनाया गवाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget