एक्सप्लोरर

Uttarakhand Budget Session: बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के बीच कांग्रेस ने की नारेबाजी, भर्ती परीक्षा घोटाले की CBI जांच की मांग

Uttarakhand Budget Session News: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

Uttarakhand Budget Session 2023: उत्तराखंड विधानसभा (Uttarakhand Assembly) के बजट सत्र (Budget Session) के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस सदस्यों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह (Gurmit Singh ) के अभिभाषण के दौरान कथित भर्ती परीक्षा घोटाले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराए जाने की मांग करते हुए राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 
 
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर जैसे ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पढ़ना शुरू किया, कांग्रेस सदस्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के सामने पहुंच गए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. राज्यपाल के 16 पृष्ठों के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी लगातार जारी रही.
 
विपक्षी सदस्यों से शांत रहने की अपील
अभिभाषण के अंत में सिंह ने नारे लगा रहे विपक्षी सदस्यों से शांत रहने की अपील की जिसके बाद कुछ देर के लिए सदन में शांति छायी रही. समापन से पूर्व राज्यपाल ने देश और राज्य के शहीदों का स्मरण करते हुए उनका नमन किया. बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में कांग्रेस सदस्यों के आचरण की निंदा की . उन्होंने कहा, ‘‘ राज्यपाल का अभिभाषण पूरे प्रदेश की एक झलक होती है, जिसमें सरकार के विकास संबंधी मुद्दों का खाका होता है. जब राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ रहे हों, उस समय नारेबाजी करना स्वस्थ परंपरा नहीं है.’’
 
राज्यपाल अपना अभिभाषण पढ़ते रहे जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, विशेष रूप से महिला सशक्तीकरण और अल्पसंख्यकों के बीच शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला. राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य की मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना का जिक्र किया जिसके तहत अल्पसंख्यक समुदायों की छात्राओं में ड्रॉपआउट (स्कूल छोड़ने) दर कम करने के उद्देश्य से समुदाय की मेधावी छात्राओं को अधिकतम 25,000 रुपये का अनुदान दिया जाता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुनर ​​योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदायों के कौशल विकास पर नए सिरे से जोर दिया जा रहा है.
 
सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का भी उल्लेख
इसके अलावा, राज्यपाल ने वृद्धों, विधवाओं और शारीरिक रूप से दिव्यांगों को दी जाने वाली पेंशन की राशि में वृद्धि, प्राचीन मंदिरों के आसपास पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण, अमृत सरोवर योजना के तहत जल निकायों का निर्माण और अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा देने जैसे राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का भी उल्लेख किया. 
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में स्थायी रूप से रहने वाली महिलाओं को राजकीय सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैजित आरक्षण देने के लिए कानून लागू किया है . राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21 वीं सदी में आत्मनिर्भर भारत का उदय हो रहा है और प्रधानमंत्री के 21 वी शताब्दी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के स्वप्न को साकार करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है .
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आलू किसानों को राहत देगी योगी सरकार, ₹1100 करोड़ का बजट
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर नहीं हुआ जलभराव, यीडा ने दी सफाई
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा
लखनऊ में फर्जी फर्मों पर करोड़ों का कारोबार, बिना रिकॉर्ड के खपा दी लाखों गोलिया दवा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget