एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: वोटिंग के बाद बीजेपी में तकरार, भितरघात का आरोप लगाकर MLA ने की मदन कौशिक को निकालने की मांग

Uttarakhand Assembly Election 2022: काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा ने भी भितरघात करने का आरोप लगाया तो वहीं चम्पावत से कैलाश गहतोड़ी ने भी खुलकर कार्यकर्ताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया है.

Uttarakhand Assembly Election 2022: चुनावों के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भितरघात को लेकर रार शुरू हो गई है. पार्टी के कई प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं लक्सर से विधायक संजय गुप्ता ने तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) पर ही भितरघात करने का आरोप लगा दिया और उन्हें पार्टी से निकालने की मांग कर दी है. उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव निपटने के बाद बीजेपी के अंदर तकरार शुरू हो गई है.

इन नेताओं ने लगाया आरोप
चुनावों के बाद बीजेपी के प्रत्याशियों के तीखे तेवर सामने आने लगे हैं. मतदान के बाद ही लक्सर से विधायक संजय गुप्ता ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर तीखा हमला बोला है और उन्हें पार्टी से निकालने की बात तक कह दी है. उसके बाद एक-एक करके बीजेपी के अंदर प्रत्याशियों के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं. काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा ने भी भितरघात करने का आरोप लगाया तो वहीं चम्पावत से कैलाश गहतोड़ी ने भी खुलकर कार्यकर्ताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया है.

नेताओं से मांगा गया स्पष्टीकरण
बीजेपी ने पार्टी के अंदर उठे इस असंतोष को रोकने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया है और जिन नेताओं ने भितरघात के आरोप लगाए हैं उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. इसके साथ ही विधायक खजान दास का यह भी कहना है कि यदि किसी सीट पर इस तरह की बात सामने आई है तो उसे पार्टी फोरम पर रखा जाना चाहिए. मीडिया के सामने खुलकर इस तरह की बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए.

कांग्रेस ने इसपर क्या कहा
दूसरी तरफ कांग्रेस को बैठे बिठाए एक मुद्दा मिल गया है. चुनाव के बाद भी कांग्रेस ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के अंदर इतना असंतोष है कि उनके नेता ही अपने नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. यह टिकट बंटवारे के दौरान भी देखने को मिला. कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मथुरा जोशी का कहना है कि बीजेपी को अपनी हार का डर सताने लगा है इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी को किसी दूसरी पार्टियों से डर नहीं है उन्हें अपनों से ही डर सता रहा है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा को वोट देने से पैदा होंगे अतीक अहमद-मुख्तार अंसारी जैसे गुंडे, लगाया हमला कराने का बड़ा आरोप

UP Election: प्रयागराज में बीजेपी नेता का विवादित बयान, कहा- चुनाव जीतने के लिए दंगा-फसाद, लात-जूता सब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget