एक्सप्लोरर

बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद,13 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं

Badrinath Dham Closing Date: नवंबर के पहले हफ्ते में केदारनाथ और श्री तुंगनाथ मंदिर का कपाट बंद हो चुके हैं. अब शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट के बंद करने की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है.

Uttarakhand News: विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार (17 नवंबर) को रात्रि 9 बजकर 7 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार (13 नवंबर) से पंच पूजाएं शुरू होंगी. कपाट बंद करने के मौके पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) अध्यक्ष अजेंद्र अजय मौजूद रहेंगे.

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री पंच पूजाओं के तहत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा होगी. शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे. दूसरे दिन बृहस्पतिवार (14 नवंबर) को आदि केदारेश्वर मंदिर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे.

बदरीनाथ धाम कपाट बंद होने का शेड्यूल
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक, तीसरे दिन यानी शुक्रवार 15 नवंबर को खडग- पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा. चौथे दिन शनिवार 16 नवंबर को मां लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग चढ़ाया जायेगा, रविवार 17 नवंबर को रात 9 बजकर 7 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे.

इसी क्रम में सोमवार यानी 18 नवंबर को श्री कुबेर जी, उद्धव जी, रावल जी सहित आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी शीतकालीन प्रवास पांडुकेश्वर और श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ को प्रस्थान करेगी. श्री उद्धव जी और श्री कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे.

नृसिंह मंदिर में 19 से शुरू होगी पूजा
आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी सोमवार 18 नवंबर को पांडुकेश्वर प्रवास के बाद मंगलवार यानि 19 नवंबर को समारोह पूर्वक गद्दीस्थल श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचेगी. इसके बाद शीतकालीन प्रवास श्री पांडुकेश्वर और श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में शीतकालीन पूजाएं आयोजित होंगी.

कपाट बंद करने प्रक्रिया को लेकर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं को रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट संपन्न करेंगे.

कब बंद होंगे मद्महेश्वर के कपाट?
बता दें, इससे पहले उत्तराखंड चार धाम में से श्री केदारनाथ, यमुनोत्री गंगोत्री धाम के कपाट नवंबर के पहले सप्ताह में बंद हो चुके है. इसके अलावा श्री तुंगनाथ के कपाट भी बंद हो चुके है, जबकि श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे.

(बदरीनाथ धाम से रंजीत रावत की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के लोगों के लिए दिल्ली में धामी सरकार का तोहफा, पारंपरिक शैली में इमारत तैयार, मिलेगा खास व्यंजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में विंध्य त्रिकोण बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र, 1.84 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
योगी सरकार में विंध्य त्रिकोण बना धार्मिक पर्यटन का केंद्र, 1.84 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget