एक्सप्लोरर

Uttarakhand Polls of Poll: जानिए- उत्तराखंड के सर्वे में बीजेपी, कांग्रेस और आप में किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान, किसकी बन सकती है सरकार

Uttarakhand Election 2022 : ओपिनियन पोल के पोल्स ऑफ पोल में बीजेपी 34 से 39 सीटें, कांग्रेस को 28 से 32 सीटें और आप को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं. इसके मुताबिक बीजेपी राज्य की सत्ता में वापसी करेगी.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को कराया जाएगा. इस बार के चुनाव में बीजेपी अपनी सत्ता को बचाने के लिए उतरी है. वहीं कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में वापसी के सपने के साथ चुनाव मैदान में है. दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी इस बार उत्तराखंड के चुनाव को त्रिकोणीय बना रही है. आइए देखते हैं कि विभिन्न ओपिनियन पोल में उत्तराखंड में किसकी सरकार बनते हुए दिखाया गया है.   

किस ओपिनियन पोल में किस पार्टी को मिल रही हैं कितनी सीटें

एबीपी और सी वोटर के सर्वे में बीजेपी को 31 से 37 सीटें मिलने की बात कही गई है. वहीं कांग्रेस को 30 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है. इस सर्वे में आम आदमी पार्टी (आप) को 2 से 4 सीटें मिलने की बात की गई है. अन्य को 1 सीट मिल सकती है. 

टीवी न्यूज चैनल न्यूज एक्स और पोलस्टार्ट के ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को 36 से 41 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं आप को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

क्या उत्तराखंड में बीजेपी बनाएगी फिर सरकार

टीवी चैनल टाइम्स नाउ और वीटो के ओपिनियन पोल में बीजेपी को 44 से 50 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसमें कांग्रेस को 12 से 15 सीटें मिलने की बात कही गई है. वहीं आप के खाते में 5 से 8 और अन्य के खाते में 0 से 2 सीटें मिलने की बात कही गई है.

रिपब्लिक टीवी के ओपिनियन पोल में बीजेपी को 36 से 42, कांग्रेस को 25 से 31 और आप को 0 से दो सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

उत्तराखंड में कैसा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

वहीं जी टीवी और डिजाइन बॉक्स के ओपिनियन पोल में बीजेपी को 31 से 35 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं इसमें कांग्रेस को 33 से 37सीटें मिलने की बात कही गई है. इस पोल में आप को 0 से 2 और अन्य के खाते में 0 से 1 सीट जाने की बात कही गई है. 

अखबार देशबंधु के ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को 41 से 43 सीटें मिल सकती हैं. वहीं इसमें बीजेपी को 24 से 26 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. अन्य के खाते में 2-4 सीटें जा सकती हैं. 

पोल्स ऑफ पोल्स के नतीजे क्या हैं

आइए अब देखते हैं कि पोल्स ऑफ पोल के नजीते क्या कहते हैं यानी की इन पोल का औसत क्या होता है. इसके मुताबिक बीजेपी 34 से 39 सीटें जीत सकती है. वहीं कांग्रेस के हिस्से में 28 से 32 सीटें आ सकती हैं. आप को 2 से 4 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है.

उत्तराखंड की विधानसभा में 70 सीटें हैं. ऐसे में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल के लिए 36 सीटें जीतना या इतने ही विधायकों का समर्थन होना जरूरी होगा. उत्तराखंड में 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थीं. दो सीटें निर्दलियों के खाते में गई थीं. 

यह भी पढ़ें

UP Election 2022: सीएम योगी बोले- सपा राम भक्तों पर गोली चलवाने और मुजफ्फरनगर दंगे की दोषी, कहा, इनकी टोपी खून से रंगी हुई

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के पोल्स ऑफ पोल में अखिलेश यादव अभी भी सरकार बनाने से दूर, इस पार्टी की बन सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget