एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सीएम योगी बोले- सपा राम भक्तों पर गोली चलवाने और मुजफ्फरनगर दंगे की दोषी, कहा, इनकी टोपी खून से रंगी हुई

संवाद कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा गठबंधन को वोट देने का मतलब मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए गौरव और सचिन के अलावा दूसरे नौजवानों का अपमान होगा.

UP Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत के डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल गांव में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे. वहां उन्होंने सपा गठबंधन के अलावा बसपा और कांग्रेस पर खूब निशाना साधा. उन्होंने सपा सरकार को अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाने और मुजफ्फरनगर दंगे कराने का दोषी बताया. मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए गौरव और सचिन का कई बार नाम लिया. 

सपा को वोट देना मारे गए लोगों का अपमान-योगी
सीएम ने यह भी कहा कि चुनाव में सपा गठबंधन को वोट देने का मतलब होगा मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए नौजवानों का अपमान. यह भी कहा कि पहले की सरकार तमंचों की फैक्ट्री लगवाती थी लेकिन बीजेपी सरकार ने ऐसी फैक्ट्रियों को बैन कर डिफेंस कॉरिडोर बनवाया, एयरपोर्ट बनवाया, जिससे प्रदेश के लोग देश दुनिया की यात्रा कर सकें. 

पीड़ितों का हालचाल जानने कोई नहीं गया-योगी
संवाद कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा गठबंधन को वोट देने का मतलब मुजफ्फरनगर दंगे में मारे गए गौरव और सचिन के अलावा दूसरे नौजवानों का अपमान होगा. दोनों नौजवान अपनी बहन की रक्षा करने गए थे लेकिन वहां दोनों की हत्या कर दी गई. मुजफ्फरनगर दंगे में 60 से ज्यादा हिंदू मारे गए थे और 15 सौ से ज्यादा हिंदुओं को जेल भेजा गया था. उस समय एक बार भी पीड़ित लोगों का हालचाल जानने के लिए कोई भी वहां नहीं गया. 

इनकी टोपी नौजवानों के खून से रंगी-योगी
योगी ने कहा तब कहां चले गए थे ये गठबंधन के लोग? मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मारे गए राम भक्त और दंगों में मारे गए नौजवानों के खून से इनकी टोपी रंगी हुई है. वही गलती फिर दोहरा रहे हैं और जाटों के टिकट काटकर, उन्हीं लोगों को दिए जा रहे हैं जिन्होंने गौरव और सचिव की हत्या की थी. ये स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

इनका इलाज जेसीबी-बुलडोजर-योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टी में प्रतिस्पर्धा थी कि कौन कितने बड़े अपराधी को टिकट दे दे. बताओ, ये अपराधी जब सांसद और विधायक बनेंगे तो ये फूल की खेती नहीं बल्कि तमंचों की ही खेती करेंगे. इनका उपचार भी मेरे पास हैं और वह जेसीबी ओर बुलडोजर है. अपराधी आज गले में तख्ती लटकाकर जान की भीख मांग रहा है जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में इतनी हिम्मत नहीं थी कि ऐसे माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करें. आज माफिया और अपराधी नाक रगड़ते हैं.

उनके सपने में कंस ही आएंगे-योगी
सीएम योगी ने कहा, सपा सरकार दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को नहीं बनने दे रही थी, लेकिन बीजेपी ने इस हाईवे को बनवाने का काम किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कहते हैं कि भगवान कृष्ण सपने मेरे में आए थे, लेकिन कृष्ण भक्त हम हैं भगवान कृष्ण तो हमारे ही सपने में आएंगे. वहां तो कंस ही आएंगे, कंस भी इस बात के लिए तरस रहा होगा कि चलो मेरा भी कोई अवतार हो रहा है. 

हमने तमंचों की फैक्ट्री बैन किया-योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा अपनी सरकार में तमंचों की फैक्ट्री लगवाती थी जबकि हम ऐसी फैक्ट्रियों को बैन कर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बनवा रहे हैं ताकि तोप का गोला बन सके और हमारे जवान, बागपत के जवान पाकिस्तान की सीमा में घुसकर मूंग दलने का काम कर सकें.

ये भी पढ़ें:

UP election 2022: यहां समझिए गाजियाबाद का दलित-मुस्लिम समीकरण, क्या है सियासी इतिहास? कौन किस पर रहा भारी?

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के पोल्स ऑफ पोल में अखिलेश यादव अभी भी सरकार बनाने से दूर, इस पार्टी की बन सकती है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
अमित शाह का जिक्र, 'माफी मांगो' नारे के बीच राहुल के बचाव में आए अखिलेश यादव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
मिशन-27 के लिए BJP का खास प्लान तैयार, इन नेताओं को करेगी एक्टिव
UP News: मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता- सीएम
मुख्यमंत्री योगी का 'जनता दर्शन' कार्यक्रम: हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget