एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भरी हुंकार, लोगों से किए ये लोक-लुभावन वादे

Harish Rawat Rally: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने यमुनाघाटी के चिन्याली सौड़ में एक जनसभा को संबोधित किया, और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

Harish Rawat Rally: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Indian National Congress) ने अपनी पूरी जान लगा रखी हैं. राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat Meeting) लगातार लोगों से मिल रहे हैं और जनसभाएं कर रहे हैं. इस कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने यमुनाघाटी के चिन्याली सौड़ में एक जनसभा को संबोधित किया और चुन-चुन कर बीजेपी पर हमला बोला. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी शामिल हुए. 
 
हरीश रावत ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों
हरीश रावत ने इस जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से उत्तरकाशी आए थे. वो यहां आएं और लोगों के साथ हवा हवाई बातें करके चले गए. उन्होंने उत्तर काशी समेत इस पूरे प्रदेश के लिए कुछ भी नहीं किया. हरीश रावत ने जनता से अपील की की वो उनके बहकावे में कतई ना आएं. इसके साथ ही हरीश रावत ने कई बड़े वादे भी किए. उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनीं तो रसोई गैस सिलिंडर 600 रुपये से कम हो जाएगा. हमारी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोड मैप तैयार करेगी. 
 
लोगों से किए लोकलुभावन वादे
हरीश रावत ने कहा कि महिला मंगलदलों को एनसीसी, पुलिस, पीआरजी की ड्रेस बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे गांव-गांव में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार पर भी तीखा हमला बोला. हरीश रावत ने उन पर उत्तराखंड की नदियों को खोदने और खनन करवाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो अधिकारी खनन रोक रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है. संसाधनों की इस तरह की लूट से उत्तराखंड के वासी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget