एक्सप्लोरर

शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाईं है. दो दिन पहले उसने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगाई है. जिसके बाद लखनऊ पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चर्चिर व्यापारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर नया अपडेट सामने आया है. श्रद्धा ने कोर्ट में दो दिन पहले सरेंडर के लिए एप्लीकेशन डाली है. गैर जमानात्ति वारंट के बाद वह नेपाल भाग गयी थी और अब फिर यूपी पहुंच गयी है. वकीलों के माध्यम से सरेंडर की तैयारी कर रही है.

श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे व् ड्राईवर पर 25- हजार का इनाम लखनऊ पुलिस ने घोषित कर रखा है. बावजूद इसके लखनऊ से नेपाल और वापस यूपी में आने के बाद भी लखनऊ पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है. जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: 'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि लखनऊ में हजरतगंज इलाके में अवध ग्रीन अपार्टमेंट से 9 अक्टूबर 2026 को चौथी मंजिल से गिरकर व्यापारी शिवा शर्मा की मौत हो गयी थी. शिवा शर्मा की मां ने श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे व ड्राईवर पर हत्या का आरोप लगाया था. जिसके बाद से श्रद्धा दुबे लगातार फरार है. पहले उसके नेपाल भाग जाने की बात सामने आई थी. उसके कई फोटो और वीडियो भी वायरल हुए, जिसमें उसके नेपाल में होने का दावा किया गया.

मॉडल और इन्फ्लुएंसर है श्रद्धा दुबे 

श्रद्धा दुबे मॉडलिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है. आरोप है कि उसके कई नेताओं और अधिकारियों से संबंध हैं, जिसको लेकर वह अपना रौब जमाती थी. शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे लिव-इन में रह रहे थे. शिवा की मौत के बाद कई तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं. जिसमें पुलिस द्वारा उसे अभी तक गिरफ्तार न कर पाने में उसके पीछे उसके रसूख को बताया जा रहा है.

इस बीच श्रद्धा ने अपने दो वीडियो भी जारी किए, जिसमें उसने नेताओं और अधिकारियों से अपना नाम न जोड़ने की अपील मीडिया से की थी. इसके बाद दूसरे वीडियो में उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताया था. फिलहाल इस मामले में जब तक पुलिस उसे गिरफ्तार कर सारा सच सामने नहीं लाती, तब तक कई सवालों के जवाब यूं बने रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम

About the author जय प्रकाश

जय प्रकाश, पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग, डिजिटल कंटेंट, हाइपरलोकल जर्नलिज्म और न्यूज़ प्रोडक्शन में लंबे समय तक काम किया है. अनुभव राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में रहा है. प्रिंट, डिजिटल, टीवी और वीडियो कंटेंट के लिए काम किया है और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों को अपनाया है.
वर्तमान में डिजिटल न्यूज़ और कंटेंट के क्षेत्र में सक्रिय. तथ्य आधारित, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखता हूं और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय तरीके से दर्शकों तक पहुंचाने को प्राथमिकता. ईटीवी, पी7, राजस्थान पत्रिका (डिजिटल), वन इंडिया (हिंदी ), पॉकेट एफएम (क्रिएटिव राइटर), वर्तमान में एबीपी न्यूज़ (हिंदी ) में कंसल्टेंट कार्यरत. इसके साथ ही हाथरस, आगरा, मऊ, मुरादाबाद में फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget