एक्सप्लोरर

Gangasagar Mela: आज से शुरू हुए बंगाल के गंगासागर मेले में Corona की एंट्री, पॉजिटिव पाए गए चार साधु

Corona in Gangasagar Mela 2022: पश्चिम बंगाल में गंगा सागर मेले में कल शाम तक कोरोना के जो 112 सैंपल लिए गए, उनमें 4 साधु पॉजिटिव पाए गए यानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

Corona in Gangasagar Mela 2022: कोरोना काल में पश्चिम बंगाल में गंगा सागर मेले और यूपी के प्रयागराज में माघ मेले ने नई फिक्र बढ़ा दी है. गंगा सागर मेले के लिए आए चार साधु तो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इससे एक नया खतरा पैदा हो गया है. कल हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ गंगासागर मेले की इजाजत दी थी.

गंगासागर मेले में लाखों श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान

पश्चिम बंगाल में गंगा सागर मेले में कल शाम तक कोरोना के जो 112 सैंपल लिए गए, उनमें 4 साधु पॉजिटिव पाए गए यानी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अभी तो यहां लाखों श्रद्धालुओं के जुटने का अनुमान है. तब क्या हालात होंगे, कह नहीं सकते, लेकिन हैरानी की बात देखिए कि सीएम ममता बनर्जी एक तरफ मेले के आयोजन पर अड़ी रहीं--वहीं दूसरी तरफ कोरोनाकाल में डॉक्टरों की कमी का रोना भी रो रही हैं. ममता बनर्जी ने कहा, ‘’कोविड जैसे आ रहा है. अगर एक अस्पताल में 75 डॉक्टरों को कोविड हो गया तो हम ट्रीटमेंट कैसे करें.’’

हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी इजाजत

कलकत्ता हाईकोर्ट में गंगासागर मेले पर रोक लगाने के लिए याचिका दी गई थी, लेकिन उससे पहले ममता सरकार ने अदालत में हलफनामा देकर अड़ंगा लगा दिया और कह दिया कि टेस्टिंग से लेकर वैक्सीनेशन तक मेले में सारे इंतजाम होंगे. कोरोना फैलने नहीं देंगे, जिसके बाद हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ इस मेले की इजाजत दे दी.

कोर्ट ने कह दिया कि पश्चिम बंगाल के गृह सचिव सुनिश्चित करेंगे की मेले के दौरान कोरोना मानकों का पूरी तरह पालन हो. कोर्ट ने तीन सदस्यों की कमेटी बनाई है, जो इस बात पर नजर रखेगी कि नियमों का पालन हो भी रहा है या नहीं.

माघ मेले को लेकर भी बढ़ी चिंता

कोरोनाकाल में जैसी चिंता गंगा सागर मेले को लेकर है, कुछ वैसी ही यूपी के प्रयागराज में 14 जनवरी से होने जा रहे माघ मेले को लेकर भी है. चुनावी मौसम में राज्य सरकार तो इस मेले को टालने का साहस नहीं दिखा पाई लेकिन मेले की व्यवस्था में जुटे अधिकारी अब हाथ खड़े करने लगे हैं. कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना फैलने की घटना को कौन भुला सकता है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उससे न यूपी सरकार ने और न ही बंगाल सरकार ने कोई सबक लिया है.

यह भी पढ़ें-

Curfew in Delhi: दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू शुरू, बिना वजह घर से बाहर निकलने पर रोक, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी

Corona Vaccine: PM मोदी ने 150 करोड़ खुराक का आंकड़ा पार करने पर दी बधाई, कहा- टीकाकरण अभियान ने बहुत सारी जिंदगियां बचाई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू', तेल संकट के बीच सरकार का बयान
'कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू', तेल संकट के बीच सरकार का बयान
WB Election 2026: चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
चुनावी ऐलान के बाद बंगाल में IPS तबादले, बीजेपी ने ममता सरकार पर लगाए धांधली के आरोप, जानें क्या कहा?
LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक-नंदादेवी शिप में कितने दिन की LPG है?
LPG Crisis: भारत आ रहे शिवालिक-नंदादेवी शिप में कितने दिन की LPG है?
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात
नहीं रुकेगी जंग- गैस और तेल के संकट के बीच बोले इजरायली राजदूत, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: एक घंटे में LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Assembly Elections 2026: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है विधानसभा चुनाव, इसके लिए कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget