एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Verdict: अंकिता हत्याकांड में कोर्ट का फैसला- सलाखों के पीछे बीतेगी पुलकित, अंकित और सौरभ की जिंदगी

Ankita Bhandari Verdict: अंकिता वनतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. 18 सितंबर को 2022 को अंकिता यहां से गायब हो गई थी. जिसके बाद उसका शव चीला नहर से मिला था.

Ankita Bhandari Verdic : उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने इस हत्याकांड में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकिता गुप्ता को दोषी ठहराया है. तीनों को उम्रकैद की सजा दी गई है. पुलकिल आर्य तत्कालीन बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. मामला सामने आने के बाद बीजेपी विनोद आर्य को पार्टी से निकाल दिया था. 

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्य को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई. सह-अभियुक्त सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को भी आजीवन कारावास और जुर्माना लगाया गया.वहीं पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजे का ऐलान किया गया है.

अदालत ने मुकदमा अपराध संख्या 1/22 धारा 302 /201/ 354 ए आईपीसी व 3(1)d अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पुलकित आर्य को धारा 302 ,धारा 201, धारा 354 ए और आईटीपीए एक्ट की धारा 3(1)d के तहत दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है. वहीं इस मामले में सह अभियुक्त सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को धारा 302 , धारा 201 आईपीसी व3(1)d आईटीपीए एक्ट में दोषी पाते हुए सजा सुनाई है. अब इन तीनों की जिंदगी सलाखों के पीछे बीतेगी.

हत्याकांड से मच गया था
अंकिता भंडारी हत्याकांड सामने आने के बाद उत्तराखंड से दिल्ली तक हड़कंप मच गया था, पूरे देश की नजरें इस मामले पर ही लगी हुई थी. इस मामले की जांच के लिए सरकार की ओर एसआईटी की गठन किया गया था. जिसके बाद इस मामले में दो साल 8 महीने तक सुनवाई चली, जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर 97 लोगों को गवाह बनाया था लेकिन अहम 47 गवाहों को ही पेश किया गया. कोर्ट में दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आज ये फैसला सुनाया है. 

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सरकार ने यूं दिया परिवार का साथ, नौकरी से लेकर 3 बार वकील बदलने तक, जानें- क्या-क्या हुआ?

2022 में हुई थी अंकिता की हत्या
एसआईटी ने इस मामले में 500 पेजों की चार्जशीट दाखिल की थी. जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से होटल वनतरा के मालिक पुलकित आर्य और वहां काम करने वाले सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आरोपी बनाया था. पौड़ी जिले के यमकेश्वर की रहने वाली 19 साल की अंकिता वनतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. 18 सितंबर को 2022 को अंकिता यहां से गायब हो गई थी. जिसके बाद 24 सितंबर को उसका शव चीला पावर हाउस की नहर से बरामद किया गया था. 

जांच के दौरान पता चला कि अंकिता का पुलकित आर्य के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद पुलकित ने रिजॉर्ट के कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर अंकिता को ऋषिकेश में चीला नहर में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई कि पुलकित ने अंकिता पर किसी वीआईपी को स्पेशल सर्विस देने का दबाव बनाया था लेकिन, अंकिता ने ऐसा करने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसकी हत्या हो गई. 

UP Weather Today: यूपी में आज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, 30 जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget