एक्सप्लोरर

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सरकार ने यूं दिया परिवार का साथ, नौकरी से लेकर 3 बार वकील बदलने तक, जानें- क्या-क्या हुआ?

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोट द्वार की अदालत ने तीन आरोपियों- पुलकित, अंकित और सौरभ को दोषी पाया है. उनके खिलाफ सजा का ऐलान जल्द होगा.

Ankita Bhandari News: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में शुक्रवार को कोटद्वार न्यायालय ने आरोपियों- पुलकित, सौरभ और अंकित को दोषी ठहराया है. यह मामला सितंबर 2022 से ही विचाराधीन था. पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक की 22 साल की अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी. वह यमकेश्वर ब्लॉक में ही बने वनतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी.

अंकिता भंडारी मर्डर केस में शुक्रवार, 30 मई को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को धारा 302 / 201 / 354 ए आईपीसी व धारा 3(1)d आईटीपीए एक्ट के तहत दोषी करार दिया है. वहीं सह अभियुक्त सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को धारा 302 / 201 आईपीसी व3(1)d आईटीपीए एक्ट में दोषी पाया है.

आइए आपको बताते हैं कि इस हत्याकांड के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए ताकि अंकिता के परिजनों को न्याय मिल सके और उनकी हर कदम पर मदद हो.

  • अंकिता की हत्या के बाद आरोपियों को 24 घंटे के अंदर जेल भेजा गया और अभी तक वह सलाखों के पीछे हैं.
  • अंकिता भंडारी हत्या मामले में जांच के लिए किया गया SIT का गठन किया गया.
  • अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी केस दर्ज हुआ.
  • धामी सरकार द्वारा अंकिता भंडारी के परिवार को दी गई ₹25 लाख की आर्थिक मदद की गई.
  • अंकिता हत्याकांड मामले में 500 पन्नों की चार्ज शीट हुई तैयार 100 गवाहों के बयान भी शामिल किए गए. 
  • अंकिता के परिजनों की मांग पर 3 बार सरकारी वकील बदले गए. 
  • दिवंगत बेटी अंकिता के भाई और उसके पिता को सरकारी नौकरी दी गई
  • कोर्ट में सरकारी वकील द्वारा की गई सख्त पैरवी की वजह से आरोपियों द्वारा दी गई जमानत अर्जी हर बार खारिज हुई.

पुलकित मुख्य आरोपी
इस मामले में लगभग 2 साल 8 महीने तक सुनवाई हुई. बता दें अंकिता भंडारी 18 सितंबर 2022 को वनतरा रिजॉर्ट से लापता हो गई थी. फिर 24 सितंबर को चीला पावर हाउस इनटेक में नहर से एसडीआरएफ ने शव बरामद किया था. इस मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.

फिर पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता पर आरोप तय होने के बाद 28 मार्च 2023 से अभियोजन पक्ष की गवाही शुरू हुई. कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में 30 जनवरी 2023 को मामले की पहली सुनवाई हुई थी.

सीएम ने क्या कहा था?
हत्याकांड के बाद ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया था कि सरकार पीड़ित पक्ष के साथ है और वह किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे. उन्होंने उत्तराखंड की जनता को भरोसा दिलाया था कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा. जांच में कोई भी एंगल नहीं छूटेगा. 

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया था कि जांच के दौरान कितने भी बड़े शख्स का नाम इस मामले में आए उसके खिलाफ एक्शन होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरदार पटेल जयंती पर CM योगी ने बांटे स्वरोजगार के तोहफे, लाभार्थियों के खिले चेहरे
सरदार पटेल जयंती पर CM योगी ने बांटे स्वरोजगार के तोहफे, लाभार्थियों के खिले चेहरे
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर यूपी में एकता का संदेश, निकली रन फॉर यूनिटी
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर यूपी में एकता का संदेश, निकली रन फॉर यूनिटी
दक्षिण अफ्रीका से थाईलैंड तक, अयोध्या के 10वें दीपोत्सव में पांच देशों की रामलीला का रंग
दक्षिण अफ्रीका से थाईलैंड तक, अयोध्या के 10वें दीपोत्सव में पांच देशों की रामलीला का रंग
Azam Khan Arrest Live: जेल से रिहाई के बाद आजम खान गिरफ्तार, जौहर यूनिवर्सिटी केस में कोर्ट में होगी पेशी
जेल से रिहाई के बाद आजम खान गिरफ्तार, जौहर यूनिवर्सिटी केस में कोर्ट में होगी पेशी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget