एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: आप नेता जोत सिंह बिष्ट का कांग्रेस और BJP पर हमला, भर्ती घोटाले को लेकर कही ये बड़ी बात

Uttarakhand News: आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है.

Uttarakhand Aap News: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht) ने कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) पर जोरदार हमला बोला है. जोत सिंह बिष्ट ने मसूरी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के 22 साल के सफर में दोनों बीजेपी और कांग्रेस ने बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है. जब बीजेपी सरकार आती है तो कांग्रेस के घोटालों की बात करती है और जब कांग्रेस की सरकार आती है तो बीजेपी के घोटालों की बात करती है. लेकिन जांच के नाम पर दोनों जनता को गुमराह करने का काम करते हैं. 

कांग्रेस और बीजेपी दोनों को घेरा

आप संयोजक ने कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि दोनों ही पार्टी की सरकारों द्वारा जांच तो बिठाई गई लेकिन कभी जांच रिपोर्ट और कार्रवाई नहीं हुई. जोत सिंह बिष्ट ने इस दौरान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा अधीनस्थ चयन आयोग में हुए भर्ती घोटाले को जोर-शोर से उठाया. इसी के साथ विधानसभा भर्ती घोटाले का भी खुलासा हुआ. पंतनगर यूनिवर्सिटी में 2016 से 2021 के बीच 20 परीक्षाएं भर्ती के लिए हुई. 16 भर्ती परीक्षाओं का नियंत्रण उस व्यक्ति के हाथ में था जो अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती घोटाले में जेल में बंद है. इससे साफ है कि पंतनगर यूनिवर्सिटी में भर्तियों के लिए हुई परीक्षा में भी घोटाले हुआ है ऐसे में उसकी भी जांच होनी चाहिए. 

भर्ती घोटाले को लेकर कही ये बात
आप प्रदेश संयोजक ने कहा कि मुख्यमंत्री जांच समिति गठित कर प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं जबकि प्रदेश की सभी राजनीतिक और सामाजिक संगठन अधीनस्थ चयन आयोग और अन्य भर्तियों में हुए घोटाले की सीबीआई जांच व एक हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगर पाक साफ है तो वो सीबीआई जांच कराने के निर्देश देने से क्यों डर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक रणनीति के तहत पूरे प्रदेश में जन जागरूकता चलाने जा रही है. इसके तहत बीजेपी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाया जाएगा.

Kaushambi News: पढ़ाई के लिए बेटे को डांटना पिता को पड़ा महंगा, पुलिस बुलाकर भिजवा दिया जेल, फिर डरकर भागा  

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी साधा निशाना
आप नेता ने शिक्षा मंत्री पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि चंपावत में स्कूल की छत गिरने से एक बच्ची की मौत और 5 बच्चे घायल हो गए. शिक्षा मंत्री 72 घंटे के बाद जागते है और जांच के आदेश के साथ प्रदेश के खस्ताहाल विद्यायलों को ध्वस्त करने के निर्देश दिये जाते है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और ना ही उनके मंत्री प्रदेश के विकास के साथ लोगों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और यही कारण है कि लोगों का विश्वास बीजेपी की सरकार से उठ रहा है. प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है ज्यादातर सरकारी स्कूल में शिक्षा को लेकर कोई सुविधाएं नहीं है. 

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भारत यात्रा पर भी कटाक्ष किया और कहा कि भारत तो एक देश है परंतु कांग्रेस टूट चुकी है. कांग्रेस से बड़े-बड़े नेता जा चुके हैं ऐसे में कांग्रेस को खुद की पार्टी जोड़ने की कवायद करनी चाहिए ना की देश को.

ये भी पढ़ें- 

 Madrasa Survey: मदरसों के सर्वे पर शंकराचार्य निश्चलानंद का बड़ा बयान, योगी सरकार के फैसले पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget