एक्सप्लोरर

Madrasa Survey: मदरसों के सर्वे पर शंकराचार्य निश्चलानंद का बड़ा बयान, योगी सरकार के फैसले पर कही ये बात

Prayagraj News: पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने भी यूपी में मदरसों का सर्वे कराए जाने पर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अगर मदरसों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तो इसकी जांच होनी चाहिए.

Prayagraj News: पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Swami Nischalananda Saraswati) ने भी यूपी में मदरसों का सर्वे (Madrasa Survey) कराए जाने के योगी सरकार (Yogi Adityanath) के फैसले का खुलकर समर्थन किया है. शंकराचार्य का कहना है कि अगर मदरसों पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लग रहे हैं तो इसकी जांच कराने में कतई कोई बुराई नहीं है. हकीकत को सामने लाने के लिए जांच बेहद जरूरी है. शंकराचार्य निश्चलानंद के मुताबिक मदरसों के साथ ही अगर कोई भी मठ-मंदिर या मस्जिद (Masjid) किसी भी धार्मिक स्थल  को लेकर कोई गंभीर आरोप लग रहे हैं, तो जांच के बाद उस कमी को दूर करना बेहद जरूरी हो जाता है. 
 
मदरसों के सर्वें पर शंकराचार्य ने कही ये बात
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि मदरसों को लेकर सर्वे का फैसला इसलिए भी गलत नहीं है, क्योंकि कई जगह चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. उन्होंने इशारों में कहा कि मदरसों में क्या कुछ होता है यह सभी को पता है. उन्होंने इशारों में कहा कि मदरसे आतंकवाद का अड्डा बनते जा रहे हैं. असम के हालात से सबक लिया जा सकता है. वहां के मुख्यमंत्री ने हालात गंभीर होने के बाद ही कई कड़े फैसले लिए. वैसे भी अगर किसी संस्था का उपयोग एक तंत्र विशेष को दबाने और आतंकवाद का प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है तो उसे आतंकवाद का केंद्र कहा जाना कतई गलत नहीं होगा.
 
ज्ञानवापी विवाद पर आए अदालती फैसले क्या बोले?
वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़े मुकदमे की सुनवाई को लेकर हिंदू पक्ष को मिली अदालती जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य निश्चलानंद ने कहा कि अगर सैकड़ों साल पहले छल कपट या जोर जबरदस्ती से किसी धार्मिक स्थल की तस्वीर जानबूझकर बदल दी जाती है तो संवाद के जरिए या फिर कानूनी अधिकार के जरिए इसे दोबारा वापस हासिल किया जा सकता है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. अदालतें भी तथ्यों के आधार पर ही फैसला देती हैं. खासकर धार्मिक आस्था के बड़े केंद्रों को तो उनके मूल स्वरूप में वापस होना ही चाहिए.
 
नरसिम्हा राव सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
शंकराचार्य ने 30 साल पहले केंद्र की तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उस वक्त सत्ता में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने उन पर अयोध्या के विवादित स्थल पर मंदिर के साथ ही आसपास की जगहों पर मस्जिद बनाए जाने का समझौता करने का दबाव बनाया था. उन्हें डराया धमकाया गया था और उनका अपहरण कराने की साजिश भी रची गई थी, लेकिन वह डरे नहीं और इस समझौते को नहीं माना. अगर वह रामालय ट्रस्ट के जरिए उस वक्त समझौते को मान जाते तो आज अयोध्या में ना तो मंदिर का निर्माण हो रहा होता और ना ही विवादित मस्जिद 30 किलोमीटर दूर बन रही होती.
 
शंकराचार्य निश्चलानंद के मुताबिक मौजूदा समय में देश में जो हालात हैं उसमें गुरुकुल की शिक्षा दिया जाना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि संस्कार हीन शिक्षा का कोई मतलब नहीं है. शंकराचार्य निश्चलानंद इन दिनों संगम नगरी प्रयागराज आए हुए हैं. यहां अपने अनुयायियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कई विषयों पर खुलकर अपने विचार रखे. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Basti News: रफ्तार ने ली दो जिंदगियां, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत
Hapur News: हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
हापुड़ में होली पर लड़की से अभद्रता, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी, कई घायल
Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget