एक्सप्लोरर

Kaushambi News: पढ़ाई के लिए बेटे को डांटना पिता को पड़ा महंगा, पुलिस बुलाकर भिजवा दिया जेल, फिर डरकर भागा

UP News: पिता की डांट बेटे को नागवार गुजरी. वह घर से बाहर निकला और गुस्से में आकर पुलिस को फोन कर बता दिया कि पिता घर में अवैध तमंचा रखे हुए हैं. खुद तमंचा लाकर पुलिस को सौंप दिया.

Uttar Pradesh News: यूपी के कौशांबी (Kaushambi) में एक बेरोजगार बेटे को डांटना पिता को महंगा पड़ गया. पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने पुलिस (Kaushambi Police) को फोन कर घर बुला लिया. इसके बाद घर में रखे अवैध तमंचा (illegal Weapon) के साथ पिता को पकड़वा दिया. पुलिस तमंचा रखने के जुर्म में युवक के पिता को थाने लेकर गई. इसके बाद आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भिजवा दिया. फिलहाल बेटे द्वारा पिता को जेल भिजवाने की चर्चा इलाके में जोरों पर है. आरोपी पिता ने अपने बेटे को पढ़ाई छोड़ने और काम धंधा न करने के लिए डांटा था. हालांकि पिता की गिरफ्तारी से डरकर बेटा घर छोड़कर भाग निकला है.

डांटा था पढ़ाई के लिए 
सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के खोपा निवासी अब्दुल खुद्दुस मेहनत मजदूरी करता है. परिवार में पांच बेटे और पत्नी हैं. अब्दुल खुद्दुस के दो बेटे मुंबई में रहकर काम करते हैं जबकि तीसरे नंबर का बेटा सराय अकिल के एक ऑटो गैरेज में काम करता है. चौथे और पांचवें नंबर के बेटे घर पर ही रहते हैं. अब्दुल खुद्दुस ने गुरुवार को चौथे नंबर के बेटे मोहम्मद आजम को डांटते हुए कहा कि घर में बेरोजगार बैठने से अच्छा है कि कोई काम धंधा करो. बीच में पढ़ाई छोड़कर आवारागर्दी करते हो. भविष्य में बहुत दिक्कत होगी. 

Lucknow Wall Collapse: लखनऊ के हजरतगंज में बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

लाकर सौंप दिया तमंचा
पिता की यह बात बेटे मोहम्मद आजम को नागवार गुजरी. वह घर से बाहर निकला और गुस्से में आकर सरायअकिल पुलिस को फोन कर बता दिया कि उसके पिता  घर में अवैध तमंचा रखे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटे मोहम्मद आजम ने खुद ही तमंचा लाकर पुलिस को सौंप दिया, जिसके बाद पुलिस ने अब्दुल खुद्दुस को गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर सरायअकिल कोतवाली पहुंच गई. 

एसपी ने क्या बताया
पिता की गिरफ्तारी होने के बाद घरवालों के डर से मोहम्मद आजम फरार हो गया. पुलिस ने खुद उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि सराय अकिल थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 315 बोर अवैध तमंचे के साथ पकड़ा है. बाप और बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उनके पास अवैध तमंचा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली है. उसे गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

Lucknow School Closed: लखनऊ में बारिश का कहर, स्कूल और ऑफिस किए गए बंद, दीवार गिरने से 9 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pilibhit News: पीलीभीत में युवक को जहरीले सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा छोटा भाई
पीलीभीत में युवक को जहरीले सांप ने काटा, डिब्बे में बंद कर अस्पताल लेकर पहुंचा छोटा भाई
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, ट्रेन के टॉयलेट में बंद होकर बचाई जान
शंकराचार्य पर केस कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, ट्रेन के टॉयलेट में बंद होकर बचाई जान
Greater Noida News: सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान से गिरने से 3 साल के मासूम की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
ग्रेटर नोएडा: जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी, पति-पत्नी और बेटे ने लगाया 50 लाख का चूना
ग्रेटर नोएडा: जमीन बेचने का झांसा देकर ठगी, पति-पत्नी और बेटे ने लगाया 50 लाख का चूना

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
दिल्ली: 'दरिंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी', उत्तम नगर मर्डर मामले पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
China Tuition Ban: इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget