एक्सप्लोरर

UP News: निर्भया योजना के तहत बस स्टैंड पर लगेगी LED डिस्प्ले, पैसेंजर एनाउंसमेंट को मिली मंजूरी

Lucknow News: यूपी में निर्भया योजना के तहत बस स्टॉप्स पर LED डिस्प्ले लगाई जाएंगी. इसके साथ ही यात्री अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने को मंजूरी मिली है. योजना के लिए 100 बस स्टेशनों का चयन किया गया है.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द नई सुविधाएं मिलने जा रही हैं. अब बस स्टैंड पर यात्रियों को बस का समय जानने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. सरकार उत्तर प्रदेश के बस स्टैंड पर एलईडी डिस्प्ले पैनल (LED Display Panel) लगवाने जा रही है. इसके साथ ही पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम (Passenger Announcement System) को मंजूरी दी गई है.

LED डिस्प्ले पैनल को मिली मंजूरी
उत्तर प्रदेश में निर्भया योजना के अन्तर्गत बस स्टॉप्स पर एलईडी डिस्प्ले पैनल (LED Display Panel) लगाये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश परिवहन निगम के अधिकारियों को दिया गया है. परियोजना के अंतर्गत 100 बस स्टेशनों पर एलईडी डिस्प्ले पैनल्स एवं यात्री उद्घोषणा तंत्र की स्थापना की जानी है.

85 बस स्टेशनों की सूची तैयार
इसमें से 85 बस स्टेशनों की सूची तैयार कर ली गई है. शेष बस स्टेशनों की सूची शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी. परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि एनईसी कारपोरेशन संस्था के साथ निगम का अनुबन्ध हो चुका है. परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 4 माह का समय निर्धारित किया गया है. परियोजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संस्था को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा.

लखनऊ- गाजियाबाद में शुरु हुआ काम
परियोजना में लखनऊ और गाजियाबाद क्षेत्र की बसों में वीएलटी उपकरण एवं पैनिक बटन की स्थापना का कार्य प्रारम्भ हो चुका है. जल्द ही अन्य क्षेत्रों में यह कार्य प्रारम्भ होगा. प्रत्येक चिह्नित बस स्टेशन पर एलईडी डिस्प्ले पैनल के लिए उपयुक्त स्थान के चयन के लिए क्षेत्रीय स्तर पर त्रि-सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक अध्यक्ष, बस स्टेशन से सम्बन्धित डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक संयोजक सदस्य एवं सेवा प्रदाता संस्था में एनईसी के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में होंगे.

विजिबिलिटी का रखा जा रहा ध्यान
समिति द्वारा स्थल के चयन में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि डिस्प्ले पैनल को ऐसे स्थल पर लगाया जाये. जहां से यात्रियों हेतु अच्छी विजिबिलिटी रहे, पावर सप्लाई एवं इन्टरनेट कनेक्टिविटी सुगमता से उपलब्ध हो सके. ताकि यात्रियों को किसी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

ये भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: जातीय गणना की 'काट' के लिए बीजेपी का नया पैंतरा, यूपी में बदल जाएगा पूरा समीकरण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
उत्तराखंड चुनाव से पहले धामी सरकार की नई रणनीति, कांग्रेस ने उठाए सवाल
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
सपा में कार्यकर्ताओं को क्या मिला? बीजेपी सांसद अखिलेश यादव को लिखेंगे लेटर
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget