एक्सप्लोरर

Sitapur News: सीतापुर में सालों से गैरहाजिर चल रहे थे 19 शिक्षक, नोटिस मिलने के बाद भी नहीं दिया जवाब, अब BSA ने लिया सख्त एक्शन

Sitapur News: सीतापुर में सालों से गैरहाजिर चल रहे 19 शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है.बर्खास्तगी से पहले इन शिक्षकों को कई बार नोटिस दी गई थी.

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल यहां कई सालों के 19 सहायक अध्यापक बिना किसी सूचना के गैरहाजिर चल रहे थे. कई बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी इनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया. वहीं अब बीएसए ने कार्रवाई करते हे इन 19 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है.

19 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त किया गया है

बीएसए अजीत कुमार  ने 19 सहायक अध्यापकों को बर्खास्त किया गया है. ये अध्यापक अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात थे. ये सभी कई सालों से स्कूल से अनुपस्थित चल रहे थे. इनमें से कोई पांच साल तो कोई तीन साल से स्कूल से गैरहाजिर चल रहा था.

गैर हाजिर शिक्षकों को कई बार भेजा गया था नोटिस

वहीं इन शिक्षकों के इस लापरवाही भरे रवैये को देखते हे बीएसए ने कई बार उन्हें नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला. यहां तक कि सेवा समाप्ति का भी नोटिस जारी किया गया था. लेकिन किसी भी शिक्षक की ओर से जवाब नहीं भेजा गया. वहीं बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि, “ कई बार गैर हाजिर चल रहे सहायक अध्यापकों को नोटिस भी भेजा गया था, उसके बावजूद भी वे स्कूल से अनुपस्थित रहे और ना ही उन्होंने नोटिस का कोई जवाब दिया. इसे देखते हुए सभी 19 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है.

इन शिक्षकों को किया गया बर्खास्त

बीएसएस अजीत कुमार द्वारा की गई कार्रवाई के तहत जिन 19 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है उनमें ब्लॉक परसेंडी के प्राथमिक विद्यालय मदनापुर की सहायक अध्यापिका संगीता सिंह, मूसेपुर की अंजू आर्य, प्राथमिक विद्यालय गंगापुर द्वितीय की सीमा देवी, सिधौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर प्रथम की ऋचा त्रिपाठी, रेउसा स्थित प्राथमिक विद्यालय मूरतपुर के विमल कुमार सिंह शामिल हैं.

इनके अलावा बेहटा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दतूनी के ज्ञानेश कुमार, सिकरी के अंकिल शुक्ला, रैंघटा के सुबोध कुमार, लहरपुर के प्राथमिक विद्यालय रंगवा की हिना परवीन, पतवारा के विकास कुमार मिश्र, लहरपुर ब्लॉक क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय के उदय शंकर यादव, सकरन के प्राथमिक विद्यालय बोहरा प्रथम के अरविंद कुमार, बिसवां के प्राथमिक विद्यालय कमियापुर की शशि भार्गव, पहला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भज्जूपुर चौड़िया की नीतू सिंह, गोंदलामऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बालपुर की लीना शुक्ला, कुंवरपुर चेरेताली, हरगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कटेसर की अंकिता शर्मा सहित दो और अध्यापकों को बर्खास्त किया गया है.

ये भी पढ़ें

Gold-Silver Price Today: दिल्ली-यूपी में आज सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, यहां चेक करें Gold-Silver के ताजा रेट

UP Politics: यूपी सरकार के मंत्री से बंद कमरे में मिले ओम प्रकाश राजभर, सपा गठबंधन पर उठे सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget