एक्सप्लोरर

Israel Attack: इजरायल और हमास की जंग के बीच सपा नेता का चौंकाने वाला बयान, कहा- हम फिलिस्तीन के साथ क्योंकि वहां मुसलमान

UP News: इजराइल-फिलिस्तीन के बीच जारी युद्ध के बीच सपा नेता यसर शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने फिलिस्तीन का समर्थन करने की बात कही है. जिसके बाद अब सियासी बवाल मचना तय है.

Yasar Shah Reaction On Israel-Palestine Conflict: इजराइल पर हमास के हमले के बाद फिलिस्तीन-इजराइल इलाके में हिंसा की नई लपटें उठने लगी हैं. आकंड़ों के मुताबिक अब तक इजराइल में कम से कम 300 लोगों की मौत हुई है जबकि 1590 लोग घायल हुए हैं. वहीं हमास के कब्जे वाले गाजा पट्टी इलाके में 232 मौतें हुई हैं और 1790 लोग घायल हुए हैं. अब इजराइल और फिलिस्तीन को लेकर सपा नेता यासर शाह (Yasar Shah) की प्रतिक्रिया है आई है. जिसके बाद अब सियासी बवाल मचना तय है.

सपा नेता यासर शाह ने क्या कहा
सपा नेता यासर शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, ‘पिछले 10 साल में 350,000 लोग मारे हैं इज़राइल ने जिसमें 35,000 बच्चे थे. इसके बाद भी भक्त अगर फिलिस्तीन के खिलाफ सिर्फ इसलिए खड़े हैं क्योंकि वहां मुसलमान हैं. तो हम भी फिलिस्तीन के साथ सिर्फ इसलिए खड़े हैं क्योंकि वहां मुसलमान हैं.’

मुस्लिम देशों ने क्या कहा?
इजराइल में हमास के हमले के बाद सबसे पहले सऊदी अरब की प्रतिक्रिया सामने आई. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे फिलिस्तीनी गुटों और इजरायली कब्जे वाले इलाके की वजह से हो रही हिंसा के अलग-अलग मोर्चों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. सऊदी अरब ने कहा, "हम इजराइल को लगातार कब्जे, फिलिस्तीनियों के उनके 'वैध' अधिकारों से वंचित करने को देखते हुए हालिया स्थिति को लेकर चेतावनी देते रहे हैं."

जापान ने की शांति की अपील
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ट्वीट कर कहा कि इजराइल के ऊपर गाजा से हमास और अन्य फलस्तीनी चरमपंथियों के जरिए हमला किया गया. जापान उन हमलों की कड़ी निंदा करता है जिनकी वजह से निर्दोषों को नुकसान हुआ है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि चरमपंथियों के जरिए कई लोगों के अपहरण की खबर है जापान ऐसे कामों की कड़ी निंदा करता है और उनकी तत्काल रिहाई का आग्रह करता है. जापान गाजा में हताहतों की संख्या को लेकर भी काफी चिंतित है. सभी संबंधित पक्षों को अधिकतम संयम बरतना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Seema Haider News: क्या सचिन को छोड़ने वाली है सीमा हैदर? दोनों के बीच इस बात को लेकर हुई लड़ाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
रामपुर में पत्नी की करंट लगाकर हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget