एक्सप्लोरर

Pratapgarh Crime News: प्रतापगढ़ में बेखौफ हुए दंबग, महिला की गुमटी गिराकर की पिटाई, पुलिस पर लगा ये बड़ा आरोप

प्रतापगढ़ में पुलिस की मिलीभगत से दबंगों द्वारा सरेआम कानून को हाथ में लेकर कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है. बेखौफ दबंग लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस है कि सुधरने का नाम नहीं ले रही है.

UP Crime News: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में पुलिस (Police) की मिलीभगत से दबंगों द्वारा सरेआम कानून को हाथ में लेकर कानून का मखौल उड़ाया जा रहा है. बेखौफ दबंग लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. पुलिस का रवैया भी सवालों के घेरे में है. जहां तमाम जनपदों में अपराधी खौफ में हैं और पुलिस के सामने नतमस्तक होकर सरेंडर कर रहे हैं, वहीं प्रतापगढ़ इससे अलग नजर आ रही है.

क्या है मामला
मामला मान्धाता थाने से चंद कदम की दूरी का है. जहां भरे बाजार में दर्जन भर बेखौफ दबंग लाठी डंडों से लैस होकर एक महिला की गुमटी गिराने लगते हैं. महिला की रोजीरोटी का सहारा यह दुकान जिस पर दबंगों ने धावा बोला तो महिला से रहा नहीं गया. महिला गुमटी को गिरने से बचाने को दबंगों के बीच संघर्ष करने लगती है. इस कार्य में महिला की छोटी सी बेटी भी दुकान बचाने को पहुचती है. लेकिन दर्जन भर दबंगों के सामने मां बेटी टिक नहीं पाते दबंग उन्हें घसीट कर सड़क पर गिरा कर ऊपर चढ़ जाते हैं और पीटने लगते हैं. मां को बचाने की जद्दोजहद में मासूम को भी डंडों से जमकर पीटा जा रहा है.

बेबस नजर आई पुलिस
काफी देर तक चले तांडव में महिला अर्धनग्न हो जाती है. गुमटी भी तोड़कर गिरा दी जाती है. दबंग जी भर कर मनमानी करते हैं और आराम से चले जाते हैं. लेकिन घटना स्थल से चंद कदम की दूरी पर थाने में मौजूद पुलिस वाले किन्ही कारणों से हरकत में नहीं आते. सुबह आठ बजे हुई इस घटना की बाबत पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होते. लगातार मीडिया का दबाव देखकर सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी से सोशल मीडिया में बयान जारी करवा दिया जाता है. जिसमें आबादी की जमीन पर गुमटी रखने को विवाद की बात कर रहे हैं और कार्रवाई की बात कर रहे हैं. बयान से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कुछ हुआ ही नहीं.

क्या बोली पुलिस
अतुल अंजान त्रिपाठी सीओ रानीगंज का कहना है कि बुधवार सुबह कस्बा मान्धाता में दो पक्षों में जिसमें एक पक्ष पप्पू गुप्ता आदि और दूसरा पक्ष अनिल कुमार सोनी आदि  में आबादी की जमीन पर गुमटी रखने पर विवाद हुआ. एक विवाद से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित किया गया. मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई. तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, करीब 20 मिनट तक हुई बातचीत

UP Board Paper Leak: 'बीजेपी सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय जारी', अखिलेश यादव का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की दिल्ली में बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की दिल्ली में बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
रामपुर जिला अस्पताल में वीडियो बनाने पर रोक, कार्रवाई की चेतावनी
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
पीलीभीत में चला बुलडोजर, मेनका गांधी का बनवाया रिक्शा स्टैंड भी ध्वस्त
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग
हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में अज्ञात पर FIR, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget