एक्सप्लोरर

UP Board Paper Leak: 'बीजेपी सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय जारी', अखिलेश यादव का निशाना

UP Board Paper Leak News: उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में फिर पेपर लीक मामला सामने आया है. इस बार बुधवार को दूसरी पाली में दो बजे से होने वाली इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर लीक हो गया.

UP Board Paper Leak News Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) बोर्ड की परीक्षा में फिर पेपर लीक (Paper Leak) मामला सामने आया है. इस बार बुधवार को दूसरी पाली में दो बजे से होने वाली इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा (English Paper) का पेपर लीक हो गया. जिसकी वजह से 24 जिलों में परीक्षा निरस्त कर दी गई. 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक होने पर, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा.

कहां लीक हुआ पेपर
दरअसल, बुधवार को जानकारी मिली की यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा जिसका कोड संख्या 316 EH सीरीज का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह पेपर सबसे पहले देवरिया और बलिया क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद इस सीरीज का पेपर जिन-जिन जिलों में जाना था उन जिलों में परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं. बाकी अन्य जनपदों में परीक्षा होगी. पेपर निरस्त होने की सूचना से को लेकर तमाम मायूस हो गए.

क्या किया ट्वीट
वहीं इस खबर के सामने आते ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा. उन्होंने लिखा, "यूपी बीजेपी सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है. युवा कह रहे हैं कि रोजगार देने में नाकाम बीजेपी सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है. बीजेपी सरकार अपने इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए सही, कागज का ही बुलडोजर चलवा दे."


UP Board Paper Leak: 'बीजेपी सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय जारी', अखिलेश यादव का निशाना

क्या बोले छात्र
छात्रों का कहना था कि आज अंग्रेजी का पेपर था जो निरस्त कर दिया है. अगले पेपर में जानकारी मिलेगी, कब डेट आएगी यह पता नहीं है. टीचर ने नहीं बताया कि क्या हुआ है. हम लोग तैयारी कर कर आए थे. टीचर ने हमें बताया कि पेपर निरस्त कर दिया है. हम लोग तैयारी कर कर आए थे पेपर नहीं हुआ है. अभी स्कूल वालों ने मना कर दिया है कि पेपर बाद में होगा. बच्चों को पेपर दिलाने आए लोगों का कहना था कि इस तरह से बच्चों का करियर खराब होगा.

क्या बोले अधिकारी
अलीगढ़ के डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रयागराज द्वारा अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया है. उन्होंने किसी जनपद में अंग्रेजी विषय प्रश्नपत्र के लीक की आशंका व्यक्त की है. उसी के दृष्टिगत जनपद अलीगढ़ की परीक्षा सांय पाली में जो होनी थी वह निरस्त कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-

UP Board Paper Leak: अंग्रेजी पेपर लीक मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, STF कर सकती है जांच

UP Board Paper Leak: इन 24 जिलों में रद्द हुई 12वीं क्लास की अंग्रेजी की परीक्षा, सरकार ने बताई यह वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget