एक्सप्लोरर

UP News: मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में 3 करोड़ की अवैध संपत्ति होगी जब्त

Mukhtar Ansari property: योगी सरकार की माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई अभी भी जारी है. मुख्तार अंसारी की लखनऊ में तीन करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त होने वाली है.

Mukhtar Ansari property:  यूपी के आजमगढ़ में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस एक अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत IS 191 इंटर स्टेट गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की लखनऊ में अपराध से अर्जित 1 करोड़, 44 लाख, 84 हजार की संपत्ति कुर्क की जाएगी. बता दें कि ये प्रापर्टी गैंगेस्टर एक्ट 14 A के तहत कुर्क की जाएगी। लखनऊ के हुसैनगंज विधान सभा मार्ग पर माफिया ने अवैध कमाई से अर्जित बताई गई.

मुख्तार अंसारी पर दर्ज हुआ था मुकदमा

बता दें कि साल 2007 में माफिया ने करोड़ों की जमीन की औने-पौने दामों में रजिस्ट्री करवाई थी. साल 2014 में माफिया मुख्तार अंसारी के विरूद्ध आजमगढ़ जिले के तरवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था. जिसमें मुख्तार समेत 11 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी. इस मामले की विवेचना प्रशांत श्रीवास्तव कर रहे, इसी रिपोर्ट पर माफिया के विरूद्ध ये कार्रवाई की जा रही है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

मामले में पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मुख्तार की संपत्ति कुर्क करने के लिए आजमगढ़ की पुलिस और विवेचक भेजे जा रहे हैं. इसके साथ ही भविष्य में लगातार अपराधियों के विरूद्ध 14 A गैंगेस्टर एक्ट के विरूद्ध अभियान चलता रहेगा और संपत्ति जब्त की जाती रहेगी. विवेचना से पता चला कि बहुत सी संपत्ति ऐसी है जो अपराध से अर्जित की गई है.

मुख्तार अंसारी पर लगा है ये आरोप

बता दें कि 2014 में आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के एराखुर्द में सड़क निर्माण के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी सहित 11 लोग आरोपी हैं. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई थी. इस मामले में मुख्तार अंसारी के ऊपर षडयंत्र रचने का आरोप लगा था. मुख्तार के साथ इस मामले में राजेन्द्र पासी, श्याम बाबू पासी, हरिकेश यादव, राजेश सिंह, मोहन पासी, राजन पासी, अभिलेष मिश्र, पंकज यादव, उमेश सिंह और अनुज कनौजिया शामिल थे. आजमगढ़ पुलिस अनुज कनौजिया के घर की भी कुर्की कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: दूसरी महिला के साथ रहने के लिए कराई पत्नी की हत्या, शातिर शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

Punjab Weather and Pollution Report: पंजाब में कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, यहां जानें अपने शहर के मौसम का मिजाज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget