एक्सप्लोरर

यूपी के 75 जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, शनिवार और रविवार को जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का कहना है कि प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय मामले 600 से कम हो गए हैं, ऐसे में अब कोरोना कर्फ्यू पूरे प्रदेश से हट गया है. अगर केस बढ़ेंगे तो एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू जिलों में लग सकता है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले बुधवार से अनलॉक हो जाएंगे. यानी जिलों में जो कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था वो खत्म हो जाएगा. प्रदेश के 72 जिलों में कोरोना कर्फ्यू पहले ही हट चुका था लेकिन लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर में मामले 600 से ज्यादा थे इसलिए यहां पर अभी कोरोना कर्फ्यू जारी था. लेकिन, आज टीम 9 की बैठक में जब आंकड़े कम हुए तो मुख्यमंत्री ने इन 3 जिलों में भी कोरोना कर्फ्यू हटाने के निर्देश जारी किए.

लग जाएगा कोरोना कर्फ्यू
जो निर्देश अभी तक सरकार की ओर से जारी किए गए हैं उसके मुताबिक अगर किसी भी जिले में सक्रिय मामले 600 से बढ़ जाते हैं तो वहां पर जिलाधिकारी कोरोना कर्फ्यू को दोबारा लागू कर सकते हैं. ऐसे में ये हमारी आपकी जिम्मेदारी है कि हम कोरोना के प्रति लापरवाही ना बरतें. वरना अगर केस बढ़ेंगे तो एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू जिलों में लग सकता है. 

75 जिलों में लगाया गया कोरोना कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में जब मामले तेजी से बढ़ने लगे तब सरकार ने 2 मई यानी पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया था. जिसे एक साथ लागू ना करके हफ्ते-हफ्ते भर के लिए आगे बढ़ाया जाता रहा. और जब मामलों में कमी आने लगी तो सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए 600 से कम सक्रिय मामले वाले जिलों में इस कोरोना कर्फ्यू को हटाने के निर्देश जारी किए थे. 

वीकेंड लॉकडाउन अभी जारी रहेगा
मंगलवार तक प्रदेश के 72 जिलों में कोरोना कर्फ्यू पहले से ही हट चुका था और मंगलवार को टीम 9 कि जब बैठक हुई तब लखनऊ गोरखपुर और मेरठ जिन 3 जिलों में कोरोना कर्फ्यू जारी था, वहां भी 600 से कम केस होने के चलते मुख्यमंत्री ने इन जिलों में भी कोरोना कर्फ्यू हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए. हालांकि पूरे प्रदेश में शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक का नाइट कर्फ्यू जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा शनिवार और रविवार को लगने वाला वीकेंड लॉकडाउन अभी जारी रहेगा. 

डीएम को दिए गए हैं अधिकार 
वहीं, यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना का साफ तौर पर कहना है कि अब क्योंकि प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय मामले 600 से कम हो गए हैं, ऐसे में अब कोरोना कर्फ्यू पूरे प्रदेश से हट गया है. लेकिन, वो इस बात का भी साफ तौर पर जिक्र करते हैं कि जो निर्देश अभी तक जारी हुए हैं उसके मुताबिक अगर किसी जिले में सक्रिय मामले 600 से पार हो जाते हैं तो वहां के जिलाधिकारी को ये अधिकार दिया गया है कि वो कोरोना कर्फ्यू के बारे में खुद ही निर्णय ले सकता है. उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले अब काफी कम हो गए हैं. 30 अप्रैल को प्रदेश में जहां कोरोना के सक्रिय मामले 3 लाख 10 हजार तक पहुंच गए थे तो वहीं अब सक्रिय मामले महज 14000 के आसपास ही बचे हुए हैं. वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी 0.2 फीसदी के आसपास आ गया है.

निभानी हो गी जिम्मेदारी 
कोरोना के मामले कम होने में आंशिक कोरोना कर्फ्यू की एक बड़ी भूमिका रही है, लेकिन अब जब प्रदेश के सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है तब एक बार फिर सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ सकती है. ऐसे में लोग अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो मामले बढ़ सकते हैं. अब ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है कि हम जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें और जब बाहर निकलें तो सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करें. जिससे कोरोना संक्रमण ना बढ़ने पाए.

ये भी पढ़ें: 

UP Unlock Guidelines: यूपी के सभी जिलों से हटा कोरोना कर्फ्यू, जानें- क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget