एक्सप्लोरर

Kushinagar: कुशीनगर में महिला को पीटने के मामले में 2 गिरफ्तार, तीन आरोपियों की तलाश जारी

Kushinagar News: कुशीनगर में नाबालिग लड़की और महिला को पीटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है. तीन आरोपियों की तलाश जारी है.

Mob Lynching Case: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव जंगल पिपरासी की मुसहर बस्ती में बीते दिनों नाबालिग लड़की, महिला से पिटाई के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया. जिनमें से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जा रही है.

दरअसल बीते दिनों कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव जंगल पिपरासी की मुसहर बस्ती में ग्रामीणों ने न सिर्फ नाबालिग और महिला की पिटाई की थी. उनका सिर भी मुंडवा दिया था. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया. जिनमें से दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पुलिस ने दर्ज किया बयान
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती में मुसहर महिलाओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर पुलिस ने पीड़ित नाबालिग और महिला सहित दूसरे पक्ष के लोगों को भी को थाने बुलाकर पूछताछ की. पीड़ित महिलाओं ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई की थी और बाल मुंडवाने के बाद गांव से भगाने की धमकी भी दी थी.

गांव वालों ने महिला पर लगाया आरोप
दूसरे पक्ष ने बताया कि हमारे गांव की मुसहर बस्ती की रहने वाली महिला के घर दूसरे गांव का युवक आता था. नाराज गांव वालों ने महिला और पड़ोस की युवती से युवक का अवैध संबंध होने का आरोप लगाया. गांव वालों और महिला के बीच कहासुनी भी हुई. गांव के कुछ युवक एकजुट होकर महिला और युवती को गांव के एक सार्वजनिक स्थान पर लेकर गए और सिर मुंडवा दिया. विरोध करने पर पिटाई भी की.

महिला पर गांव छोड़ने का बनाया दबाव
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव वाले दोनों मुसहर परिवार को गांव से जाने के लिए दबाव बना रहे थे. देर शाम को युवती की मां कुबेरस्थान थाने पर पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गांव के दो युवकों को हिरासत में ले लिया है. इन युवकों के मोबाइल में बाल मुंडवाते हुए वीडियो पुलिस के हाथ लग गया है.

फरार आरोपियों की तालाश जारी
इस आधार पर घटना में शामिल युवक और अन्य लोगों की पहचान पुलिस करने में जुट गई थी. पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद घटना में शामिल युवक गांव छोड़कर फरार हो गए. अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर गांव के पांच व्यक्तियों नरसिंह, बिंदू, ब्रह्मा, सुखदेव और राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के पांच व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उनमें दो गिरफ्तार हो गए हैं. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: जमीन का कब्जा मुक्त कराने गई पुलिस पर अभद्रता करने के लगे आरोप, विरोध कर रही महिला को घसीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget