एक्सप्लोरर

UP News: जमीन का कब्जा मुक्त कराने गई पुलिस पर अभद्रता करने के लगे आरोप, विरोध कर रही महिला को घसीटा

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा में पुलिस की बर्बरता सामने आई है. पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रही महिला को घसीटा गया है. बताया गया कि पुलिस जमीन का कब्जा मुक्त कराने गई थी.

Etah Police News: एटा जनपद के राजा का रामपुर कस्बे में पुलिस की बर्बरता की घटना सामने आई है. आरोप है कि महिला पुलिसकर्मियों ने गोद में बच्चा ली हुई महिला को घसीटा है. इतना ही नहीं घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों का मोबाइल भी छीन लिया गया.

पुलिस ने महिला को बेइज्जत कर घसीटा

बताया गया कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान महिला की गोद में बच्चे चीखते चिल्लाते रहे. पीड़िता महिला पुलिसकर्मियों के पैर छूकर रहम की भीख मांगती रही. फिर भी पुलिस का दिल नहीं पसीजा. शांतिपूर्वक विरोध कर रही महिला जिसकी गोद में भी छोटा बच्चा था और उसके अन्य छोटे बच्चे पास में ही थे उनके सामने महिला को बेइज्जत किया गया और घसीटा गया. इस बीच बच्चे अपनी मां के साथ किए जा रहे पुलिसिया व्यवहार को देखकर डर और भय के मारे चीखते चिल्लाते रहे, लेकिन उसका कोई भी असर पुलिस पर नहीं हुआ.

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

पूनम पत्नी नरवेन्द्र सिंह और प्रेमलता पत्नी गजेंद्र सिंह राठौर ने 2013 में कस्बा राजा का रामपुर में रेलवे रोड पर 8 बिसे जमीन गोदाम के लिये राकेश कुमार से खरीदी थी. बाद में राकेश कुमार ने ये जमीन खाली नहीं की और इसपर कब्जा जमा लिया. क्रेता पक्ष के सौरभ सिंह राठौर ने बताया कि इसके विरूद्ध खरीददार उप जिला अधिकारी अलीगंज के न्यायलय में गए और वहां से इनके पक्ष में कब्जा खाली करने का आदेश पारित हुआ.

जमीन को खाली करवाने गई थी पुलिस

उसके बाद जनपद न्यायाधीश की कोर्ट से भी जमीन को कब्जामुक्त कराने के आदेश हुये पर जमीन खाली नहीं हो पायी. फिर क्रेता पक्ष ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो हाई कोर्ट ने एक सप्ताह के अंदर जमीन को खाली करवाने के आदेश जिला प्रशाशन को दिए. इसी मामले में मंगलवार को एटा जिले से कई थानों की पुलिस फोर्स आई थी जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग अपनी जमीन पर बैठे थे और इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे.

घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों के छीने मोबाइल

इसी दौरान कुछ मीडिया वाले इस पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग कर रहे थे जिससे आक्रोशित होकर जमीन का मुकदमा जीते एक व्यक्ति द्वारा घटना की कवरेज कर रहे तीन पत्रकारों के मोबाइल छीने गए. हालांकि भारी विरोध के बाद बताया गया कि सभी तीन पत्रकारों के मोबाइल वापस किए गए और उनसे पैर छूकर माफी भी मांग ली गयी. 

ये भी पढ़ें: Joshimath: शीतकाल के लिए आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, गुरुद्वारा ट्रस्ट ने सभी तैयारियां की पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget