एक्सप्लोरर

IAS Officer Transfer: योगी सरकार के छह साल पूरे होते ही 5 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें- किसे मिली क्या जिम्मेदारियां?

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. सरकार ने कुछ आईएएस अधिकारियों को उनके पहले की जिम्मेदारी से मुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है.

IAS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सप्ताह भर बाद एक फिर आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) का तबादला कर दिया गया है. सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें तीन पुरुष और दो महिला आईएएस अधिकारी हैं. इन अधिकारियों में से चार पहले से ही अलग-अलग विभाग में अहम पदों पर तैनात थे जबकि एक प्रतीक्षारत थीं.

इनमें दुर्गा शक्ति नागपाल, दिव्य प्रकाश गिरी, संयुक्ता समददार, कृष्ण कुमार और आनंद कुमार का नाम शामिल है. चिकित्सा विभाग की विशेष सचिव दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि प्रतीक्षारत संयुक्ता समददार को एनसीआर के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा दिव्य प्रकाश गिरी को मुख्य सचिव का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है वह पहले खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात थे. वहीं कृष्ण कुमार और आनंद कुमार को एक समान जिम्मेदारी दी गई है. दोनों को ही राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के तौर पर तैनाती दी गई है. कृष्ण कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे. जबकि आनंद कुमार को संस्कृति विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

एक सप्ताह पहले इन अधिकारियों का हुआ था तबादला
बता दें कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल के छह साल पूरे होने के कुछ घंटे पहले भी आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था. सरकार ने छह आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था. उसी वक्त ऐसी संभावना जताई गई थी कि अधिकारियों के तबादले आगे भी जारी रहेंगे. 25 मार्च के फैसले के तहत खाद्य-रसद तथा उपभोक्ता संरक्षण और बाट माप विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीना को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई थी. उन्हें पहले की जिम्मेदारी के साथ ही महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और उत्तर प्रदेश शासन का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. एक अन्य महिला आईएएस अधिकारी किंजल सिंह को चिकित्सा शिक्षा का महानिदेशक बनाया गया था.

ये भी पढ़ें -

UP MLC Elections: 10 महीने का इंतजार पूरा, यूपी बीजेपी कोटे से ये 6 नेता बनेंगे MLC, लग गई मुहर! देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?
ABP Report: क्लासरूम में LIVE मर्डर और सुसाइड| Tarntaran News | Crime | Viral Video | ABP News
Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
Video:
"विदेशी मैडम बिहारी टोन" लंदन की सड़कों पर देसी स्टाइल में समोसे बेचते दिखी गौरी मैम- वीडियो वायरल
Embed widget