एक्सप्लोरर

UP Rojgar Mela 2022: राज्य के हर जिले में प्रत्येक सप्ताह आयोजित होगा रोजगार मेला, सरकार की है ये तैयारी

UP Rojgar Mela 2022: उत्तर प्रदेश सरकार रोजगार देने को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार ने नए एलान के तहत रोजगार मेला आयोजित करने की बात कही है. इसके माध्यम से युवाओं को अवसर मिलेंगे.

UP Rojgaar Mela 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार ने हर हाथ को काम देने का संकल्प को आगे बढ़ाने में लग गई है. सेवायोजन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालयों पर प्रति माह एक बड़े रोजगार मेले को आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही विभाग की ओर से यूपी के हर जिले में प्रत्येक सप्ताह रोजगार मेला आयोजित होगा. सरकार की इस मुहिम से रोजगार मेले में सभी रोजगार-स्वरोजगार सृजन करने वाले विभागों के भाग लेने से एक ही स्थल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे. औद्योगिक क्षेत्र की विशिष्टता के आधार पर इस आयोजन के लिए नोएडा और गाजियाबाद को अलग से चुना गया है.

फिलहाल इन जिलों में 24 से 30 मई तक लगाया जाएगा मेला

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी में एक अप्रैल से 23 मई तक 197 लघु एवं वृहद रोजगार मेले में 13,811 बेरोजगारों को रोजगार दिया गया. विभाग की ओर से 31 मई तक 20,204 बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रदेश में 265 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं. इस वृहद रोजगार मेले का आयोजन लखनऊ, आजमगढ़, अलीगढ़, सहारनपुर, अयोध्या, बस्ती, गाजियाबाद, झांसी, बांदा, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर में किया जा रहा है. ये रोजगार मेले 24 मई से 30 मई तक आयोजित किए जाएंगे. इस मेले में सभी रोजगार सृजन करने वाले विभागों के भाग लेने से एक ही स्थल पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकेंगे.

UP Assembly: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उठाया कानून व्यवस्था का मुद्दा, CM योगी ने खुद दिया ये जवाब

हर कार्यालय में बनाया जा रहा एक रोजगार हेल्प डेस्क

प्रत्येक कार्यालय में एक रोजगार हेल्प डेस्क बनाकर संबंधित विभाग द्वारा रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण व अप्रेंटिस के माध्यम से इससे जुड़े कार्यक्रमों का विवरण उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रशासनिक विभागों के तहत सभी निदेशालय/निगम/बोर्ड/आयोग इत्यादि से संबंधित विभाग के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं. जिनके माध्यम से सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूपों पर अपनी सूचना उपलब्ध करायी जा रही है.

Ajay Kothiyal Joins BJP: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में AAP के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल बीजेपी में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget