एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्य सचिव और IAS मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिल सकता है. योगी सरकार ने इस संदर्भ में प्रस्ताव भेजा है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव, IAS मनोज कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार देने की सिफारिश की है. सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक पत्र भेज दिया है. गौरतलब है कि मनोज कुमार सिंह इसी माह 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. 

सेवा विस्तार के प्रस्ताव के साथ भेजे गए पत्र में राज्य सरकार ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए प्रमुख कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को सशक्त करने, निवेश आकर्षित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को 10 ट्रिलियन डॉलर (10 खरब डॉलर) की दिशा में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. 

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप Grindr पर फर्जी प्रोफाइल से ठगी, चार युवक गिरफ्तार

मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. वर्तमान में वह मुख्य सचिव के साथ-साथ आईआईडीसी (इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) और पिकप (पीआईसीयूपी) के अध्यक्ष का भी कार्यभार संभाल रहे हैं. 

उन्हें यह जिम्मेदारी 30 जून 2024 को दुर्गा शंकर मिश्र के सेवा विस्तार के बाद सौंपी गई थी, जिन्हें ढाई साल का सेवा विस्तार मिला था.  अब सबकी निगाहें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हैं. यदि केंद्र से अनुमति मिलती है तो मनोज कुमार सिंह 2026 तक मुख्य सचिव के पद पर बने रह सकते हैं.

रेस में कौन से अधिकारी?
बता दें मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई तक है. इससे पहले या तो सेवा विस्तार मिलेगा या फिर राज्य को नया मुख्य सचिव मिल सकता है. 

अगर मनोज सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिलता है तो IAS एसपी गोयल, IAS दीपक कुमार और IAS दीपक चतुर्वेदी में से कोई मुख्य सचिव बन सकता है. एसपी गोयल को सीएम योगी का करीबी अधिकारी माना जाता है. तो वहीं दीपक कुमार भी वरिष्ठता क्रम में शामिल हैं. वहीं देवेश चतुर्वेदी की बात करें तो वह फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में हैं, ऐसे में उनको लेकर दावा है कि वह शायद ही इस रेस में हों. हालांकि वह भी यूपी की ब्यूरोक्रेसी में वरिष्ठता क्रम में हैं, इसलिए उनके भी नाम की चर्चा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget