एक्सप्लोरर

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप Grindr पर फर्जी प्रोफाइल से ठगी, चार युवक गिरफ्तार

Noida News:आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ग्राइंडर एप पर फर्जी आईडी बनाकर समलैंगिक युवकों को दोस्ती का झांसा देते थे और सुनसान जगह पर बुलाकर बातचीत में उलझाते थे. फिर कीमती सामान लेकर फरार होजाते थे.

नोएडा पुलिस ने सुनियोजित तरीके से समलैंगिक डेटिंग एप ग्राइंडर के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाकर लूटपाट करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, और फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं.
नोएडा थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राइंडर एप के ज़रिए ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी समलैंगिक डेटिंग एप ‘Grindr’ पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते थे और फिर सुनसान जगह पर मिलने बुलाकर उन्हें ठगते थे.
चेकिंग के दौरान पकड़े गए
डीसीपी जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि 15 जुलाई को सेक्टर-11 स्थित मदर डेयरी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को रोका. पूछताछ में उनकी पहचान अरबाज (21), विशाल कुमार (19), उस्मान (20) और हिमांशु (19) के रूप में हुई. चारों आरोपी नोएडा के सेक्टर-4, 5 और 9 के निवासी हैं.
फर्जी आईडी से बनाते थे शिकार
गिरफ्तारी के दौरान इनके पास से 3200 रुपए नकद, चार मोबाइल फोन और दो फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की गई. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ग्राइंडर एप पर फर्जी आईडी बनाकर समलैंगिक युवकों को दोस्ती का झांसा देते थे और सुनसान जगह पर बुलाकर बातचीत में उलझाते थे. फिर उनका एक साथी मौका पाकर पीड़ित का मोबाइल, पर्स, कैश व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था.
पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना विशाल है, जो 11वीं कक्षा तक पढ़ा है, जबकि बाकी तीनों आरोपी अशिक्षित हैं. चारों युवक पार्कों में नशा करने के दौरान मिले थे और वहीं पर इस आपराधिक योजना को अंजाम देने का विचार बनाया.
पहले भी कर चुके थे ठगी
गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 9 जुलाई को सेक्टर-34 में एक युवक से 25 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन ठगे थे. इसके अलावा सेक्टर-15 और सेक्टर-11 के पास भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने एनसीआर क्षेत्र में कई लोगों को इसी तरीके से शिकार बनाने की बात कबूल की है.
अलर्ट रहने की अपील
नोएडा पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और इस प्रकार के एप्स पर अनजान लोगों से संपर्क करने में सावधानी बरतने की अपील की है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला

वीडियोज

आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर
Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget