एक्सप्लोरर

Ballia News: कटहा ग्राम पंचायत में वैक्सीनेशन टीम से अभद्रता पड़ी भारी, युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने की ये कार्रवाई

Corona Vaccination: बलिया के रेवती ब्लाक क्षेत्र के भच्छर कटहा ग्राम पंचायत में कोविड वैक्सीनेशन टीम के साथ अभद्रता युवक को भारी पड़ी है. युवक की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

UP Corona Vaccination: उत्तर प्रदेश के बलिया के रेवती ब्लॉक क्षेत्र के भच्छर कटहा ग्राम पंचायत में कोविड वैक्सीन नहीं लेने को लेकर टीकाकरण टीम को छकाया गया. उन्हें परेशान करने से लेकर हाथापाई और उठापटक करने की लाइव तस्वीरें पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आज बलिया पुलिस बड़ी कार्यवाई की गई है. वैक्सीनेशन टीम के साथ लाइव वायरल वीडियो को लेकर दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को आज गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की मानें तो वैक्सीनेशन टीम के साथ अभद्रता करने वाले युवक को चिन्हित कर नियमानुसार विधिक कार्यवाई की जा रही है.

क्या है मामला
यूपी के बलिया में कोविड टीकाकरण अभियान के दौरान टीका लेने से मना करने को लेकर वैक्सीनशन टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. टीम के साथ हाथापाई करने के साथ ही उठापटक से लेकर वैक्सीनेसन टीम के मास्क तक छीन लेने की यह सोशल मीडिया पर वायरल हुई. लाइव वायरल तस्वीरें रेवती ब्लॉक क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे भच्छर कटहा ग्राम पंचायत की हैं. वीडियो वायरल होने के बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोविड टीकाकरण टीम के साथ दुर्व्यवहार कर भाग जाने वाले आरोपी युवक विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की मानें तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. वैक्सीनेशन करने वाली टीम के साथ एक व्यक्ति ने अभद्रता की थी. अब पुलिस द्वारा उसको ट्रेस कर लिया गया है. विपिन यादव को थाना रेवती ने गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है.

बीडीओ ने कही ये बात
कोविड टीकाकरण अभियान की इस वायरल वीडियो की पड़ताल के क्रम में रेवती ब्लाक के बी.डी.ओ. की मानें तो कोरोना की तीसरी लहर के दौरान वैक्सीन से वंचित लोगों को वैक्सीनेशन करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी. तब टीम ने खेत, खलिहान, गांव और नदी के घाटों तक जाकर लोगों को वैक्सीनेशन करने के लिए एक अभियान चलाया था. वहीं इस मामले में बीडीओ की मानें तो जो व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा है वह विकास खंड रेवती के ग्राम पंचायत हंड़िहा कला का है. टीम के साथ उठापटक और हाथापाई करने का वायरल वीडियो सरयू नदी के किनारे भच्चर कटहा ग्राम पंचायत के एक नाविक का है. दोनों वीडियो टीकाकरण अभियान के दौरान का है. जहां पेड़ पर चढ़े युवक को समझा कर उतारा गया और उसे कोविड का टीका लगाया गया.

ये भी पढ़ें-

UP News: कौशाम्बी में केशव प्रसाद मौर्य का करीबी नेता लापता, लावारिस हालत में होटल के बाहर मिली गाड़ी, जानें पूरा मामला

UP Election 2022: हरदोई में 90 हजार लोग पाबंद, पुलिस ने 600 पर की गुंडा एक्ट की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget