एक्सप्लोरर

UP News: कौशाम्बी में केशव प्रसाद मौर्य का करीबी नेता लापता, लावारिस हालत में होटल के बाहर मिली गाड़ी, जानें पूरा मामला

कौशांबी में गुलामीपुर निवासी बीजेपी नेता राजीव मौर्या बीती रात से लापता हैं, उनके लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस उनकी तलीश में जुटी है.

UP News: यूपी के कौशांबी में बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य का पति बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. उसकी गाड़ी कोखराज थाना क्षेत्र के एनएच 2 किनारे के एक ढाबे के पास लावारिस हालत में मिली. उसके लापता होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. लापता की तलाश में एसओजी टीम और इलाके की पुलिस जुट गई. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ढाबा पहुंच कर मालिक व कर्मचारियों से पूछताछ की. इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला, लेकिन पुलिस को सफलता भी नहीं मिली.बता दें कि लापता बीजेपी नेता, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का करीबी माना जा रहा है. ऐसे में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भाजपा नेता की तलाश के लिए एसओजी टीम लगा दी है.

अंजान नंबर से कॉल आने के बाद मिलने गए थे नेता

दरअसल सैनी कोतवाली के गुलामीपुर निवासी राजीव मौर्या भाजपा नेता है. इसके अलावा उसकी पत्नी पूनम मौर्या वार्ड नं 6 से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य है. परिजनों के अनुसार उसके मोबाइल फोन पर रात नौ बजे एक अंजान नंबर से कॉल आई. इसके बाद राजीव फोन करने वाले शख्स से मिलने के लिए मंझनपुर के लिए निकल गया. रात तकरीबन 1 बजे तक मोबाइल फोन आन रहा. इसके बाद फोन बंद हो गया तो परिजनों को अन्होनी की आशंका हुई और भाजपा नेता की खोजबीन शुरू कर दी. रात में पता चला कि गाड़ी लावारिस हालत में कोखराज के प्रयागराज ढाबे के पास मिली. जिला पंचायत सदस्य पति के लापता होने से हड़कंप मच गया. गाड़ी मिलते ही मौके पर इलाकाई पुलिस पहुंची. ढाबे के लोगों से पूछताछ के बाद सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का करीबी माना जा रहा है लापता बीजेपी नेता

सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल भी सुबह समर्थकों के साथ पहुंच गए. लापता भाजपा नेता राजीव मौर्या, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का करीबी माना जा रहा है. ऐसे में पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी खोजबीन के लिए एसओजी की टीम लगा दी है. फिलहाल उसके लापता होने से परिजन परेशान हैं. एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र में एक वाहन लावारिस हालत में मिला है. बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य पति राजीव मौर्या का वाहन है, जो कल रात से गायब हैं. उसके लिए टीम लगा दी गई है. अब तक की जांच में पता चला है कि वह अपनी मर्जी से गाड़ी खड़ी करके बस से कानपुर की तरफ गए हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के मामले में RLD नेता वीरपाल राठी ने थोड़ी चुप्पी, जानें- क्या कहा?

UP Election 2022: टिकट नहीं मिलने पर फूट फूटकर रोईं कांग्रेस नेत्री मेहराज जहां, पार्टी पर लगाया ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड में पर्यटन बढ़ा, पहाड़ का दम घुटा, लेकिन सरकार की तैयारी कितनी?
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget