एक्सप्लोरर

अमेठी में अजीबोगरीब मामला, पति ने पत्नी के प्रेमी से कराई शादी

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी करा दी. जिसके बाद इलाके में ये खबर तेजी फैल गई.

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक तरफ जहां लगातार प्रेम प्रसंग के चलते पतियों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ अब पतियों ने भी परिस्थितियों से समझौता करने की ठान ली है. क्योंकि विरोध के चलते उन्हें आए दिन मौत के मुंह में जाना पड़ रहा है. शायद इसीलिए इस पति ने भी मध्यम मार्ग अपनाते हुए अपनी ही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने के लिए अपनी रजामंदी दे दी. 

यह ताजा मामला अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे बाल गोविंद तिवारी मजरे दरियावा से प्रकाश में आया है. जहां के रहने वाले सतई की शादी 13 साल पहले अमेठी जिले के ही मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुटमरा गांव निवासी राम प्रसाद की पुत्री सीमा के साथ हुई थी। इस शादी के बाद दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं.

पड़ोस के युवक के साथ चल रहा था महिला का प्रेम प्रसंग
सीमा अपने मायके के पड़ोस में रहने वाले शिवानंद के साथ प्रेम प्रसंग में थी. इन दोनों का प्रेम प्रसंग इतना अधिक बढ़ा गया कि शादी के बाद भी चोरी छुपे शिवानंद सीमा से मिलने उसके ससुराल पहुंच जाता था. बार-बार सीमा से मिलने गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसका एतराज किया था.

 जब इस बात की जानकारी सीमा के पति सतई को हुई तो उसने चुप्पी साधे रखा. वह समय का इंतजार कर रहा था. इसी बीच अभी 2 दिन पूर्व ही सीमा का प्रेमी शिवानंद अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल जा पहुंचा. घर में कोई नहीं था इसी बीच शिवानंद और सीमा दोनों मौका पाकर एक दूसरे के पास आ गए. तभी सीमा का पति सतई भी मौके पर आ गया. मौके पर पहुंचे सीमा के पति सतई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. सतई ने धैर्य धारण करते हुए किसी भी प्रकार के हिंसा का रास्ता नहीं चुना. उसके बाद पति ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना देकर बुला लिया.

महिला की कराई प्रेमी के साथ शादी
पुलिस के सामने सीमा ने अपने प्रेमी शिवानंद का बचाव करते हुए उसके पक्ष में खड़ी रही. इसके बाद डायल 112 की पुलिस ने मामले को जामो थाने पर भेज दिया. जब थाने पर पुलिस ने महिला उसके प्रेमी और पति से बात की तो महिला ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने की बात कही. पुलिस ने सीमा के पिता को बुलाकर सीमा को उसके सुपुर्द कर दिया. 

इसके बाद सीमा के पिता रामप्रसाद सीमा को लेकर अपने गांव चले गए. वहीं पर 32 वर्षीय सीमा के 25 वर्षीय प्रेमी शिवानंद ने तिलोई तहसील पहुंचकर स्टांप पेपर पर राजीनामा लिखवा लिया. इस मौके पर सीमा का पति सतई भी मौजूद रहा लेकिन उसने हस्ताक्षर नहीं किया. राजीनामा वाले स्टांप पेपर पर हुई लिखापढ़ी में सीमा के पिता राम प्रसाद के हस्ताक्षर हैं. इस प्रकार पति सतई की सहमति से उसकी पत्नी सीमा अपने आप से 7 साल छोटे प्रेमी शिवानंद के साथ रहने लगी है.

थाना प्रभारी ने बताया
इस मामले में जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 की पुलिस के माध्यम से यह मामला थाने पर आया हुआ था. जब महिला से पूछा गया तो उसने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है. सीमा का पति भी कह रहा था कि वह अपने प्रेमी के साथ बेशक रह सकती है लेकिन इस बात की लिखा पड़ी जरूर हो जाए. 

इस पर पुलिस ने कोर्ट का सहारा लेने की बात कही और सीमा के पिता को भी बुलवाया. महिला के पिता राम प्रसाद की सुपुर्दगी में सीमा को दे दिया गया और वह लोग यहां से अपने घर मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित कुटमरा गांव चले गए.

Input By : लोकेश कुमार त्रिपाठी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
अचारी बैगन के साथ लच्छा पराठा और..., राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 'शाही डिनर' में क्या-क्या परोसा गया?
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
जमीन विवाद में घिरे खली, तहसीलदार ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं'
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
Thailand Alcohol: थाईलैंड में दोपहर में क्यों नहीं पी सकते थे शराब, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
थाईलैंड में दोपहर में क्यों नहीं पी सकते थे शराब, जानें क्या थी इसके पीछे की वजह
Plastic Bottle Health Impact: पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे मौत आ रही करीब
पुरानी प्लास्टिक की बोतल में पीते हैं पानी तो हो जाएं सावधान, धीरे-धीरे मौत आ रही करीब
Embed widget