एक्सप्लोरर

अमेठी में रिटायर्ड सैनिक के घर में विस्फोट के मामले में नया मोड़, जानें नया अपडेट

Amethi Blast Case: अमेठी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड सैनिक के घर में अचानक ब्लास्ट से हड़कंप मच गया था जहां सैनिक के चिथड़े उथड़े उड़ने के बाद मौके पर उसकी मौत हो गई.

Amethi Blast Case: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ौली गांव में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे नवरंग बहादुर सिंह के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया था. इस विस्फोट में पूर्व सैनिक नवरंग बहादुर सिंह की तत्काल मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी. जबकि गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी अनुसूया सिंह की इलाज के दौरान एम्स रायबरेली में मौत हो गई है.

इस प्रकार घर में रहने वाले पूर्व सैनिक एवं उनकी पत्नी दोनों की मौत हो चुकी है. इन दोनों का एक ही बेटा है. वह भी भारतीय सेना में देश की सेवा कर रहा है. इस बात की जैसे ही उसको सूचना मिली तत्काल वह अपने ड्यूटी स्थल से घर के लिए रवाना हो गया. इस घटना में पूर्व सैनिक के भाई द्वारा सोलर पैनल से चार्ज होने वाली बैटरी फटने की वजह बताई गई थी.

अब इस मामले में आया नया मोड़
पूर्व सैनिक दंपति के इकलौते बेटे के घर पहुंचने के बाद अब मामले में नया मोड़ सामने आया है. उसके बेटे विपिन सिंह द्वारा 12 जून बृहस्पतिवार की सुबह संग्रामपुर थाने में पहुंचकर एक तहरीर दी गई है. जिसमें उसने लिखा है कि अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा विस्फोटक पदार्थ फेंक कर उसके माता-पिता की हत्या कर दी गई है. 

वादी ने अपनी तहरीर में लिखा है कि हमारे परिवार के ऊपर प्राण घातक विस्फोटक हमला हुआ है. इसके संबंध में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाए. भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए मृतक के बेटे ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

घटना पर अमेठी एसीपी ने क्या कहा?
इस मामले में अमेठी एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मृतक के बेटे द्वारा थाना संग्रामपुर पर में जो भी तहरीर प्रदान की गई है. उसके हिसाब से जांच करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा. पुलिस के द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा चुका है. इस मामले में पुलिस हर एक एंगल खंगाल कर केस की जांच में जुटी हुई है. 

फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर जो भी विवेचनात्मक कार्यवाही बनती है उसे जरूर किया जाएगा. फिलहाल प्रारंभिक जांच में ड्राई बैटरी के फटने की बात सामने आई है. अभी तत्काल हम किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं. विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएगा उसके हिसाब से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी.

Input By : लोकेश कुमार त्रिपाठी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget