एक्सप्लोरर

UPSSC PET Exam 2025: यूपी PET परीक्षा से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए अहम निर्देश, इन लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

UPSSC PET Exam 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसएससी पेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमें परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से कराने के निर्देश दिए हैं.

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. रविवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जडाएगा. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक भी जिसमें परीक्षा को पूरी तरह से निष्पक्षता और शुचिता के साथ कराने के निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा को लेकर अभ्यार्थियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए. 

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 6 और 7 सितम्बर, 2025 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) प्रस्तावित है. परीक्षा 48 जनपदों में बनाए गए 1,479 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 25.31 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे.

सीएम योगी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. प्रश्न पत्रों की गोपनीयता, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती, लाइव CCTV कंट्रोल रूम, नगर यातायात व्यवस्था और बारिश के मौसम में परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं. 

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन परीक्षा आयोजन संस्था के साथ समन्वय कर अभ्यर्थियों को हर सम्भव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए.

यूपी पेट परीक्षा के लिए अभी तक एटमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं. अभ्यार्थी इसका इंतज़ार कर रहे हैं. उम्मीद है 3-4 सितंबर को अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है. ये एडमिट कार्ड वेबसाइट के साथ ईमेल के माध्यम से भी डाउनलोड किए जा सकेंगे. 

सीएम योगी ने इस परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो. इसके साथ परीक्षा केंद्रों पर भी सीसीटीवी के जरिए पूरी निगरानी करने को कहा गया है. 

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget