एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश

Uttarakhand Weather Updates: उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसे देखते हुए सीएम धामी ने रविवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन के लिए अधिकांश जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. 

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में अत्यधिक बारिश की वजह से कई चुनौतियां बढ़ गई है. जिसे देखते हुए उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस समय हमारे कुछ जिले रेड अलर्ट पर हैं और कुछ जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं यानी पूरा राज्य अलर्ट पर है.  

राज्य के लिए अगले 24-48 घंटे महत्वपूर्ण हैं और हम सभी को इस पर कड़ी निगरानी रखनी होगी. हमारा पूरा जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सभी विभागों को सब जगह निगरानी करते हुए 24 घंटे अलर्ट पर रहना है. 

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

सीएम धामी ने इस बैठक को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है और नानक सागर बांध में चारों तरफ के पानी को स्टोर किया जाता है और उसे आवश्यकता अनुसार रिलीज़ भी किया जाता है. हम नानक सागर बांध पर भी नजर रख रहे हैं. यह खतरे के निशान से 5 फीट नीचे बह रहा है. करीब 60 फ़ीसद तक भर गया हैं. 

राज्य के निचले स्थानों पर पहले से ही लोगों को विस्थापित किया जा रहा है. जो लोगों के घर इस आपदा में नष्ट हो गए हैं उन सभी को हम तत्काल सहायता प्रदान कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर रहे हैं. शिविर भी बनाए गए हैं,  हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राहत शिविरों में सभी बुनियादी ज़रूरतें पूरी हों.

सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

आपदा की वजह से कुछ सड़कें बंद हो गई हैं उन्हें खोलने का काम किया जा रहा है. गंगोत्री हाईवे पूरा खुल गया है जो हर्षिल के पास पिछले 22-23 दिनों से काम चल रहा था वो काम हो गया है. स्यानाचट्टी उत्तरकाशी में जो तेजी से जल भराव हुआ था. वहां एक ब्रिज पर एक फीट ऊपर तक पानी भर गया था. वहां से भी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है.

चमोली में मनाली जाने वाला जो पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, उसकी मरम्मत का भी काम चल रहा है. अस्पतालों में जो लोग भर्ती है उनका समुचित इलाज हो इसके निर्देश दिए गए हैं. बागेश्वर में जो आपदा आई है उनके भी सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है.

अधिकारियों को भविष्य में भी पुनर्वास की नीति बनाने को कहा है. राज्य का इस आपदा में बड़ी क्षति हुई है. सभी जिलाधिकारियों को आपदा की क्षति का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि लोगों को तत्काल मुआवजा दिया जा सके. सभी प्रशासनिक अधिकारी और हमारा तंत्र जरुरतमंद लोगों की मदद में जुटा हैं. 

Hardoi: 7 साल पहले गायब हुआ पति, पत्नी-बेटा करते रहे इंतजार, अचानक दूसरी महिला के साथ रील में दिखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget