एक्सप्लोरर

UPPSC PCS J Results: यूपी पीसीएस जे 2022 के नतीजे घोषित, कानपुर की निशी गुप्ता बनी टॉपर, जानें- टॉप 10 की लिस्ट

Prayagraj News: पीसीएस जे नतीजो में इस बार महिलाओं ने बाजी मार ली है. पीसीएस जे में चयनित कुल 302 अभ्यर्थियों मे 165 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, यानी करीब 55 फीसद महिलाए हैं.

UPPSC PCS J Results 2022: यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस जे 2022 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है. इसके साथ ही आयोग ने टॉप टेन अभ्यार्थियों की भी सूची जारी कर दी है. पीसीएस जे 2022 में कानपुर की निशी गुप्ता टॉपर बनी हैं, दूसरे स्थान पर प्रयागराज के शिशिर यादव रहे हैं, जबकि तीसरे स्थान पर कासगंज की रश्मि सिंह रही हैं. पीसीएसजे में 302 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. इंटरव्यू के 48 घंटे के अंदर ही आयोग ने पीसीएस जे 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है.

पीसीएस जे नतीजो में इस बार महिलाओं ने बाजी मार ली है. पीसीएस जे में चयनित कुल 302 अभ्यर्थियों मे 165 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, यानी करीब 55 फीसद महिलाए हैं. टॉप 20 अभ्यर्थियों में 15 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. कुल चयनित अभ्यर्थियों में प्रदेश के 60 जिलों का प्रतिनिधित्व हैं. इंटरव्यू के 48 घंटे बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 16 अगस्त से 28 अगस्त के बीच इंटरव्यू आयोजित किया गया था.

आयोग ने 10 टॉपर्स की सूची जारी की

आयोग ने 10 टॉपर्स की भी सूची जारी की है. इसमें कानपुर की निशी गुप्ता टॉपर बनी हैं, दूसरे स्थान पर प्रयागराज के शिशिर यादव रहे, तीसरा स्थान कासगंज की रश्मि सिंह को मिला है. चौथे स्थान पर जौनपुर के स्नेहिल कुंवर सिंह, पांचवें स्थान पर सुल्तानपुर की जाह्नवी वर्मा, छठे स्थान पर लखनऊ की हर्षिता सिंह, सातवें स्थान पर आजमगढ़ के हाजीक हसन अंसारी, आठवें स्थान पर अलीगढ़ की रवीना, नवें स्थान पर लखीमपुर खीरी की शिवाली मिश्रा और दसवें स्थान पर बरेली के मोहम्मद यूनुस रहे.

मुख्य परीक्षा में सफल सभी 959 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे, जिनमें से 303 पदों पर इंटरव्यू के जरिए अभ्यर्थियों का चयन होना था. ये परीक्षा दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी, जिसमें प्री परीक्षा में 50,837 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 22 मई से 25 मई के बीच प्रयागराज व लखनऊ में मुख्य परीक्षा आयोजित हुई थी, मुख्य परीक्षा में 3019 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. एक अगस्त को मुख्य परीक्षा का जारी रिजल्ट हुआ था 

UP News: ‘गोरखपुर में रंगदारी चलेला’ गाने पर हाथों में पिस्तल लहरा बना रहे थे रील, पुलिस ने की कार्रवाई
 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget