एक्सप्लोरर

UPPSC अधिकारियों और पुलिस से प्रतियोगी छात्रों की वार्ता फेल, लगातार बढ़ रही प्रदर्शनकारियों की संख्या

UP News : पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ प्रतियोगी छात्रों की वार्ता फिर फेल हो गई है. अभ्यार्थी दिन में ही परीक्षा कराने की जिद पर अड़े हुए है. लगातार प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ रही है.

UPPSC Candidates Protest: यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यार्थियों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.हजारों की संख्या में अभ्यार्थी लोक सेवा आयोग चौराहे पर इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की. बता दें कि मंगलवार(12 नवंबर) को पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ प्रतियोगी छात्रों की वार्ता फिर फेल हो गई है. वहीं रात को ही पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई थी.

बातचीत न होने पर DM रवींद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा वापस लौट गए. प्रतियोगी छात्र दिन में ही परीक्षा कराने की जिद पर अड़े हुए है. आयोग के दफ्तर के बाहर लगातार प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ रही है.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
अभ्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से यूपी लोक सेवा आयोग दफ्तर के सामने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. आयोग के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस फोर्स लगाई गई है. मौके पर वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और आरएएफ को भी तैनात किया गया है. वहीं छात्रों में भी जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. छात्र लगातार उग्र होते जा रहे हैं. ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी स्थिति को संभालने की पूरी तैयारी की है. 

एक ही दिने में हो एग्जाम
आरओ-एआरओ एग्जाम का जब नोटिफिकेशन जारी किया गया था तब उसमें एक ही दिन में एग्जाम होने का ज़िक्र था. अब इसी बात को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि यूपीएससी ने आरओ और एआरओ के एग्जाम की अधिसूचना जारी की थी. तब उसमें दो दिन एग्जाम होंगे इस बात का जिक्र नहीं किया गया था. लेकिन अब कहा जा रहा है कि एग्जाम दो दिन में होंगे ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है छात्र इसी बात को लेकर यूपीपीएससी के खिलाफ धरना दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: UPPSC के बाहर स्टूडेंट्स का विरोध जारी, रात में मोबाइल की लाइट में किया प्रदर्शन, पीटी खाली बोतलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget