एक्सप्लोरर

UP Board 10th Result 2021: यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. छत्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

UPMSP UP Board 10th Result 2021: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. यूपी बोर्ड के 10वीं के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हाईस्कूल परीक्षा में कुल 29,96,031 परीक्षार्थियों में 29,82,055 परीक्षार्थी पास हुए हैं. 10वीं में छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.53 है. इन परीक्षार्थियों में 16,76,916 बालक और 13,19,115 बालिकाएं हैं. 16,68,868 बालक और 13,13,187 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई हैं. बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.52 और बलिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.55 है. बलिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से 0.03 प्रतिशत अधिक है. 82,223 परीक्षार्थियों को सामान्य प्रोन्नति दी गई है. इस बार का रिजल्ट बोर्ड के हेडक्वार्टर प्रयागराज के बजाय राजधानी लखनऊ से जारी किया गया है. 

इस फॉर्मूले के आधार पर किया गया है तैयार रिजल्ट 
इस साल कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई और तमाम राज्य के बोर्डों सहित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी. इस कारण इस साल बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए 50:50 का फॉर्मूला तैयार किया था. जिसमें 50 प्रतिशत वेटेज कक्षा 9 के मार्क्स को दी गई है बाकी की 50 प्रतिशत वेटेज कक्षा 10 की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को दिया गया है.

29 लाख 94 हजार 312 छात्र-छात्राओं ने कराया था रजिस्ट्रेशन
बता दें कि, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार 56 लाख 3 हजार 813 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें 31 लाख 47 हजार 793 छात्र और 24 लाख 56 हजार 20 छात्राएं हैं. हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 94 हजार 312 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यूपी बोर्ड ने ये भी कहा है कि जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वो बाद में परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. परीक्षा की तारीखों का एलान कोविड-19 की स्थितियों की समीक्षा के बाद किया जाएगा. 2020 में हाईस्कूल का पास प्रतिशत 83.31 प्रतिशत था जबकि 2019 में 80.07 प्रतिशत था.

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 कैसे चेक करें? (How To Check UPMSP UP Board 10th 12th Result 2021)

- सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं
- यूपी बोर्ड हाईस्कूल/दसवीं कक्षा परीक्षा 2021 परिणाम पर क्लिक करें.
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल में रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें
- सबमिट करें और अगले पेज पर यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपना यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021 डाउनलोड कर प्रिंटआउट लेकर रख लें.

ये भी पढ़ें: 

UBSE 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर करें चेक

प्रयागराज: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget