एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम, प्रयागराज के मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण

Mahakumbh 2025 News: महाकुंभ-2025 से पहले फसाड संबंधी 10 से अधिक कार्य भी होंगे, इन पर 18 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. आस्था का सम्मान करते हुए कई मंदिरों, शिक्षा के मंदिरों आदि पर भी कार्य होंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महाकुंभ से पहले प्रयागराज में पर्यटन के अलावा आस्था का सम्मान करते हुए विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण और विकास का प्रस्ताव रखा है. महाकुंभ के मद्देनजर यहां स्थायी व अस्थायी रूप से लगभग 47 से अधिक कार्य भी कराए जाने की योजना है. प्रयागराज में महाकुंभ से पहले कई पर्यटन स्थलों का भी विकास होगा. सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, भारद्वाज आश्रम में करीब 1550 लाख से कॉरिडोर विकास व सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार समेत कई कार्य होंगे. 

द्वादश माधव मंदिर में 1400 लाख, नागवासुकी मंदिर में 523.53 लाख, दशाश्वमेध मंदिर में 283.08 लाख, मनकामेश्वर मंदिर में 667.57 लाख, अलोपशंकरी मंदिर में 700 लाख, पड़िला महादेव मंदिर में 1000 लाख, पंचकोसी परिक्रमा पथ के अंतर्गत आने वाले मंदिरों का 500 लाख, कोटेश्वर महादेव में 150 लाख, कल्याणी देवी का 100 लाख से पर्यटन विकास के लिए कार्य प्रस्तावित हैं. वहीं करछना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंदिरों का भी 460.17 लाख से विकास होगा. अक्षयवट/सरस्वतीकूप/पतालपुरी मंदिर में कॉरिडोर विकास समेत कई कार्य 1850 लाख से होंगे.

उन्होंने बताया कि महाकुंभ-2025 से पहले फसाड संबंधी 10 से अधिक कार्य भी होंगे. इन पर 18 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. इनमें आस्था का सम्मान करते हुए कई मंदिरों, शिक्षा के मंदिरों आदि पर भी कार्य होंगे. संगम पर स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर पर 1.04 करोड़, विमान मंडपम मंदिर पर 2 करोड़, नागवासुकी मंदिर, शक्तिपीठ अलोपी देवी मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर 1.5-1.5 करोड़ से फसाड लाइटिंग का कार्य प्रस्तावित है. पुराने नैनी ब्रिज से अरैल क्षेत्र के डीपीएस स्कूल तक हैरिटेज हैंगिंग लाइट का कार्य 5 करोड़, इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्थित साइंस फैकल्टी टावर पर 1.5 करोड़, चंद्रशेखर आजाद गार्डेन स्थित पब्लिक लाइब्रेरी पर 1.5 करोड़ से फसाड लाइटिंग का कार्य प्रस्तावित है. वहीं म्योहॉल स्पोट्रस कॉम्प्लेक्स व श्रृंगवेरपुर धाम स्थित श्रृंगी ऋषि आश्रम पर एक-एक करोड़ रुपये से फसाड लाइटिंग का कार्य प्रस्तावित है.

UP News: यूपी से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर, इन शहरों से शुरू हुई राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा, जानें- रूट और किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget