एक्सप्लोरर

यूपी के OBC वर्ग के युवाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, फ्री में कर सकेंगे कंप्यूटर ट्रेनिंग

UP News: राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने OBC वर्ग के सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं और खुद को तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करें.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के बेरोजगार युवाओं को अब मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश सरकार ने “ओ लेवल” और “सीसीसी” कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना को मिशन मोड में लागू करने का फैसला किया है. यह योजना प्रदेश के उन युवाओं के लिए है जो तकनीकी ज्ञान पाकर रोजगार या स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं.

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि योजना का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल दुनिया की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है. इससे उन्हें सरकारी नौकरियों से लेकर निजी क्षेत्र में भी बेहतर अवसर मिल सकेंगे.

जानें आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. इच्छुक अभ्यर्थी और संस्थाएं https://obccomputertraining.upsdc.gov.in या https://backwardwelfareup.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सभी दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

समय सारिणी इस प्रकार है:
संस्थाओं से आवेदन: 13 मई से 27 मई 2025
संस्थाओं का सत्यापन व चयन: 30 मई से 10 जून 2025
अभ्यर्थियों से आवेदन: 11 जून से 10 जुलाई 2025
चयन सूची जारी: 24 जुलाई 2025 तक
प्रवेश व बायोमैट्रिक सत्यापन: 25 से 31 जुलाई 2025
प्रशिक्षण शुरू: 1 अगस्त 2025

सिर्फ नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाएं ही पात्र

यह प्रशिक्षण केवल भारत सरकार द्वारा अधिकृत संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ही दिया जाएगा. संस्थाओं को आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित जिला कार्यालय में नियत तिथि तक जमा करनी होगी.

चयन प्रक्रिया होगी पारदर्शी

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. वंदना वर्मा ने बताया कि संस्थाओं का चयन राज्य स्तरीय समिति द्वारा और छात्रों का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहे.

तकनीकी शिक्षा के लिए बड़ा अवसर

सरकार की यह योजना प्रदेश के OBC युवाओं को आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है. योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण मिलने से वे सरकारी सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी खुद को साबित कर सकेंगे.

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने OBC वर्ग के सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं और खुद को तकनीकी दुनिया के लिए तैयार करें. यह योजना मुख्यमंत्री योगी की उस सोच का हिस्सा है जिसमें हर युवा को हुनरमंद बनाकर उसे अपने पैरों पर खड़ा करने की नीति को प्राथमिकता दी गई है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur MLC Results: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
MLC रिजल्ट: गोरखपुर में ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. संजयन त्रिपाठी और राजीव यादव के बीच कांटे की टक्कर
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
'हमारे हाथ सिर्फ निराशा', इस्तीफे की घोषणा के बाद बोले खानपुर MLA उमेश कुमार
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
हापुड़ः सड़क किनारे खड़ी पिकअप से भिड़ी बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
बस्तीः दबंगों का दुस्साहस, कोर्ट में केस हारने के बाद भी किसान की जमीन कब्जाने की कोशिश
बस्तीः दबंगों का दुस्साहस, कोर्ट में केस हारने के बाद भी किसान की जमीन कब्जाने की कोशिश

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget