एक्सप्लोरर

यूपी के किसानों और पशुपालकों के लिए खुशखबरी, आय बढ़ाने के लिए दुग्ध क्षेत्र में हुआ बड़ा समझौता

Lucknow News: यूपी के किसानों और पशुपालकों के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए दुग्ध क्षेत्र में आय बढ़ाने के लिए एनडीडीबी के साथ एक बड़ा समझौता किया है जो लाभदायक साबित होगा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के किसानों और पशुपालकों के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने दुग्ध उद्योग को मजबूत बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में यूपी सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है. इसके तहत प्रदेश के चार बड़े डेयरी और पशु आहार प्लांट का संचालन अब एनडीडीबी के जिम्मे होगा.

इस समझौते के तहत कानपुर गोरखपुर और कन्नौज में बने तीन डेयरी प्लांट और अंबेडकरनगर में स्थित पशु आहार निर्माणशाला को एनडीडीबी चलाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे डेयरी सेक्टर में क्रांतिकारी कदम बताया. उन्होंने कहा कि इन इकाइयों के संचालन से किसानों को बिना अतिरिक्त सरकारी खर्च के सीधा फायदा मिलेगा. साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.

सीएम ने महिलाओं की भागीदारी को सराहा
सीएम योगी ने कहा कि दुग्ध क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. अगर हम इसे वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से बढ़ाएं . तो यूपी देश ही नहीं दुनिया में भी अपनी पहचान बना सकता है . उन्होंने महिला डेयरी उत्पादकों की भागीदारी को भी सराहा और कहा कि इस क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है. 

इस अवसर पर एनडीडीबी के चेयरमैन मीनेश शाह ने कहा कि यूपी के ये प्लांट भविष्य में लाभकारी मॉडल के रूप में स्थापित किए जाएंगे. हम पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता के साथ काम करेंगे. कानपुर डेयरी प्लांट 160.84 करोड़ की लागत से बना है जो रोज़ाना 4 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग कर सकता है. गोरखपुर और कन्नौज में बने प्लांट 61.80 करोड़ और 88.05 करोड़ की लागत से तैयार हुए हैं जिनकी क्षमता 1-1 लाख लीटर प्रतिदिन है. 

एनडीडीबी से मिलेगी नई जान
अंबेडकरनगर की पशु आहार निर्माणशाला 18.44 करोड़ की लागत से बनी है जो 100 मीट्रिक टन पशु आहार रोज़ तैयार करती है. इन इकाइयों का संचालन पहले से तैयार था लेकिन खरीदार न मिलने और संचालन में कठिनाई के चलते पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे थे. अब एनडीडीबी के आने से इन इकाइयों को नई जान मिलेगी और किसानों को समय पर भुगतान गुणवत्ता वाले उत्पाद और बेहतर बाजार मिलेगा. 

गौरतलब है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है और उत्तर प्रदेश इसमें सबसे आगे है . लेकिन अब तक तकनीक और प्रबंधन की कमी के चलते किसानों को उनके दूध का पूरा लाभ नहीं मिल पाता था. इस समझौते के बाद प्रदेश में दुग्ध उद्योग को मजबूती मिलेगी और पशुपालकों को नया सहारा मिलेगा. सरकार ने यह भी साफ किया है कि इस मॉडल में सरकारी खजाने पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और राजस्व का लाभ किसानों के साथ साझा किया जाएगा . इससे यह मॉडल पारदर्शिता और लाभ का उदाहरण बनेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget