एक्सप्लोरर

UP में ड्रोन उड़ाने वालों पर योगी सरकार सख्त, गैंगस्टर एक्ट और NSA की कार्रवाई की तैयारी

UP News: यूपी में ड्रोन के जरिये दहशत फैलाने वालों पर योगी सरकार कड़ी कार्रवाई करने वाली है. प्रदेश सरकार ऐसे लोगों पर गैंगस्टर एक्ट और NSA की कार्रवाई करने की तैयारी मे है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्रोन के जरिये अफवाह और डर फैलाने की घटनाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि, जो लोग ड्रोन का इस्तेमाल कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने के लिए कर रहे हैं, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और जरूरत पड़ी तो राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना अब पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या डर पैदा करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में ड्रोन गतिविधियों की समीक्षा की जाए और जरूरी हो तो सख्त कार्रवाई की जाए.

ड्रोन मॉनीटरिंग सिस्टम मजबूत करने के निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जिले में ड्रोन मॉनीटरिंग सिस्टम को मजबूत किया जाए और इसके दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जाए. साथ ही, उन्होंने सभी जिलों में नियमित पेट्रोलिंग कराने और आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखने की बात भी कही है.

ड्रोन तकनीक का तेजी से बढ़ा है इस्तेमाल

बीते कुछ वर्षों में ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल खेती, फोटोग्राफी, निगरानी और रक्षा क्षेत्र में बढ़ा है लेकिन इसके साथ ही इसका दुरुपयोग भी सामने आया है. खासकर संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक आयोजनों में ड्रोन उड़ाने से अफरा-तफरी की स्थिति बनती है. हाल ही में प्रदेश के कुछ जिलों में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाए जाने की घटनाएं सामने आई थीं जिससे जनता में दहशत का माहौल बन गया था.

'प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा. जो भी तकनीक का दुरुपयोग करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक समाज की भलाई के लिए है, न कि अफरा-तफरी फैलाने के लिए है. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि वो हर हाल में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें. 

सीएम योगी के इस सख्त संदेश के बाद सभी जिलों में ड्रोन गतिविधियों की निगरानी और नियंत्रण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. सरकार चाहती है कि तकनीक का इस्तेमाल सकारात्मक हो, न कि जनता के बीच भय फैलाने के लिए. 

आखिर क्यों पड़ी इस एक्शन की जरूरत?

दरअसल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ड्रोन की दहशत है जिसको लेकर ग्रामीण ख़ुद रात में पहरा देते हुए नज़र आए है लेकिन अब सीएम की चेतावनी के बाद अधिकारी एक्शन में आयेंगे और ड्रोन की अफवाह और ड्रोन की गतिविधि पर नजर रखेंगे. ताकि ड्रोन से अफवाह और भय व्याप्त करने वालो पर कठोर कार्रवाई की जा सके.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget