एक्सप्लोरर

गोंडा में बड़ा हादसा, मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 की मौत

Gonda News:गाड़ी में 15 लोग सवार थे, जो गोंडा के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नहर में जा गिरी.

उत्तर प्रदेश के गोंडा में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी. सभी पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी इटियाथोक थाना क्षेत्र में गाड़ी अचानक नाहर में जा गिरी. गाड़ी में 15 लोग सवार थे. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. घटना पर सीएम योगी ने दुःख जताया और अधिकारियों को राहत जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि गाड़ी में 15 लोग सवार थे, जो गोंडा के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए जा रहे थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नहर में जा गिरी. हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही इटियाथोक थाना पुलिस, एनडीआरएफ, और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए क्रेन और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है.

इलाके में शोक की लहर

बता दें कि पृथ्वीनाथ मंदिर गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में स्थित है और यह एशिया के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक के लिए प्रसिद्ध है. सावन के महीने में यहां भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है.

सीएम योगी ने मृतको को पांच-पांच लाख देने का ऐलान किया 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट में कहा, "जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं."

घटना को लेकर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने बताया कि घायलों को हरसंभव इलाज दिया जा रहा है. अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget