एक्सप्लोरर

UP: कौशांबी में महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ मालगाड़ी से कटकर दी जान

रेलवे स्टेशन के पास मौजूद चरवाहों की मानें तो महिला रेलवे ट्रैक के किनारे बैठी हुई थी. जैसे ही वहां से मालगाड़ी गुजरी वैसे ही उसने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी. तीनों की मौके पर मौत हो गई.

कौशांबीः यूपी के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कौशांबी के सैनी कोतवाली इलाके के कनवार रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी. इस हादसे को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सैनी पुलिस ने पहले तो गांव के आसपास के लोगों को बुलाकर शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी. काफी कोशिशों के बाद भी शवों की शिनाख्त नहीं होने के बाद पुलिस ने महिला और उसके दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए.

दोपहर को ट्रैक के किनारे बैठी थी महिला

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के कनवार रेलवे स्टेशन के पास दोपहर को चरवाहे अपने मवेशियों को लेकर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ट्रैक किनारे बैठी थी. थोड़ी ही देर में वहां से एक तेज रफ्तार मालगाड़ी गुजरी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी.

मालगाड़ी की टक्कर से तीनों लोगों के चिथड़े उड़ गए. घटना की जानकारी सैनी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद आसपास के ग्रामीणों को तीनों शवों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया. ग्रामीणों की काफी भीड़ जुड़ गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उनकी शिनाख्त नहीं कर सका.

कौशांबी के एसपी अभिनंदन ने बताया कि एक महिला व उसके दो बच्चों का शव रेलवे लाइन पर मिला है. उनकी ट्रेन से कटकर मौत हुई है. महिला कहां की है, इसके बारे में हम पता करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही इसका खुलासा कर देंगे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget