एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में कहर बरपा रही बारिश, अभी राहत के नहीं आसार, आज 61 जिलों में येलो अलर्ट

UP Weather Today: मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बरेली, पीलीभीत, बदायूं और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Today 23 September 2022: यूपी (UP) में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा रखा है. लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में आम जन-जीवन बेहाल हो गया है. यूपी के कई इलाके ऐसे हैं, जहां मूसलाधार बारिश जारी है. 23 सितंबर से 25 सितंबर के दौरान पश्चिमी यूपी के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश देखने को मिलेगी. वहीं शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र लखनऊ (Mausam Kendra Lucknow) के मुताबिक शुक्रवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बरेली, पीलीभीत, बदायूं और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और आस-पास के क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिसे देखते हुआ येलो अलर्ट जारी किया गया है.

16 से ज्यादा लोगों की हुई मौत

वहीं अयोध्या, अम्बेडकर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट और आसपास के क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. यहां भी येलो अलर्ट जारी हुआ है. इससे पहले गुरुवार को यूपी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. बारिश के कारण हुए हादसों में पिछले 24 घंटों में 16 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 11 लोगों की जान सिर्फ इटावा जिले में गई है. इस दौरान 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं यूपी के ज्यादातर शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा से संतोषजनक' श्रेणी में है.

आइये जानते हैं कि शुक्रवार को यूपी के प्रमुख जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है?

लखनऊ मौसम
लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 78 दर्ज किया गया है.

वाराणसी मौसम
वाराणसी में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 60 है.

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में मिले 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग कराने की मांग, अब 29 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

प्रयागराज मौसम
प्रयागराज में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ सकती हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 47 रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर मौसम
कानपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने के आसार हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 82 है.

गोरखपुर मौसम
गोरखपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और कुछ समय के लिए बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' श्रेणी में 53 दर्ज किया गया है.

आगरा मौसम
आगरा में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है. वायु गुणवत्ता सूचकांक 'अच्छा' श्रेणी में 34 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ के दौरान मुन्ना बजरंगी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget