एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी के इन 22 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन पूर्वी यूपी की कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. सोमवार को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ीं, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. इस दौरान प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, झांसी और आगरा मंडलों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. प्रदेश में चार मई तक दोनों संभागों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को इस हफ्ते भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. 

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान जताया गया है, लेकिन पूर्वी यूपी की कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जबकि कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. बुधवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. चार मई तक प्रदेश में तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस पारा गिरने का अनुमान जताया है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. रविवार को बलिया में सबसे अधिक गर्म दिन रहा है. यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान कानपुर शहर में दर्ज किया गया जो 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

इन जिलों में आज बारिश का अनुमान
यूपी में आज पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इन इलाकों में मेघ गर्जन के साथ 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी. 

Basti News: बस्ती में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्राओं के बाथरूम लगाया सीसीटीवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget